फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People's temper rises due to the smell of contaminated water

Sonipat News: दूषित पानी की बदबू से चढ़ा लोगों का पारा

Thu, 14 Mar 2024 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
People's temper rises due to the smell of contaminated water
सोनीपत। कालूपुर की मुख्य गली से दूषित पानी की निकासी न होने से परेशान लोगों ने बुधवार को एकत्रित होकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि गली में एक सप्ताह से पानी भरने की समस्या बनी है। लोगों को दूषित पानी से पैदल निकलकर गुजरना पड़ रहा है। बदबू से लोग बेहाल हैं। नगर निगम अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी कविता, बल्लू, मदन, सुनीता, दुर्गा और भतेरी ने बताया कि शीतलामाता मंदिर वाली गली में भगत सिंह कॉलोनी व कालूपुर का पानी एकत्रित हो रहा है। पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। निगम वार्ड के जनप्रतिनिधि ने कुछ लोगों के कहने पर पानी निकासी के लिए दो इंच के पाइप दबा रखे हैं, जिसकी वजह से पानी की निकासी ठप पड़ गई है। विद्यार्थियों, दिव्यांग लोगों व कॉलोनीवासियों को दूषित पानी से होकर गली से गुजरना पड़ रहा है। निगम प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। निगम प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को दूषित पानी भरने के कारण घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। आसपास घरों में दुर्गंध फैली हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


एक सप्ताह से सबसे ज्यादा समस्या बनी हुई है। गली में पानी भरने के कारण लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पानी से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष, गृहिणी

दूषित पानी की वजह से सभी लोग दुखी हैं। पानी की निकासी ठप होने के कारण निगम प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निगम प्रशासन जल्द समस्या का समाधान कराए।
बिमला, गृहिणी

दूषित पानी के कारण घरों में दुर्गंध फैली गई है। अधिकारियों की ओर से हमारी समस्या का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। लापरवाही का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है।

दुर्गा, गृहिणी

निगम प्रशासन की ओर से जल्द उनकी समस्या का समाधान करें। पानी की निकासी न होने पर क्षेत्र के लोग आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
भतेरी, गृहिणी

कालूपुर में पानी निकासी न होने का मामला संज्ञान में आया है। ठेका कर्मियों को भेजकर पानी की निकासी करा दी जाएगी। लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
प्रविंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed