फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People will answer BJP's promises by voting: Satpal

जनता भाजपा की वादाखिलाफी का जवाब वोट से देगी: सतपाल

Sat, 18 May 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
People will answer BJP's promises by voting: Satpal
फोटो 19. सोनीपत के एक गांव में जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी का बड़ी पुष्प
सोनीपत। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने शनिवार को खरखौदा हलके के विभिन्न गांवों में जनसभाएं की। उन्होंने 25 मई को होने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। कहा कि अब जनता भाजपा की वादाखिलाफी का जवाब वोट से देगी।
विज्ञापन

कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की शहादत को क्षेत्र के लोग भूले नहीं हैं। लाखों किसान एक वर्ष से भी अधिक समय तक कुंडली बॉर्डर पर बैठे रहे, लेकिन केंद्र सरकार ने अन्नदाता की सुध नहीं ली। चुनावों को सिर पर आता देख सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लिए, लेकिन किसानों की एमएसपी और अन्य मांगों पर सरकार का रवैया विरोधाभासी है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि देश का किसान व मजदूर खुशहाल होगा, तभी देश की तरक्की संभव है। कांग्रेस की सोच शुरू से ही समावेशी रही है। 36 बिरादरी का जन कल्याण और मान सम्मान पार्टी की प्राथमिकता है। जब कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी तब रसोई गैस सिलिंडर 400 रुपये में आता था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता उस समय महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। भाजपा राज में गैस सिलिंडर 1100 रुपये तक पहुंचा, लेकिन सभी भाजपाई इस विषय पर चुप्पी साधे बैठे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, मेयर निखिल मदान, विधायक जयवीर सिंह, सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम दहिया, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, सुरेंद्र शर्मा, रणजीत कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed