फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People used to supply blood in Patel Nagar for 15 days, humans furious

पटेल नगर में 15 दिन से दूषित पानी की आपूर्ति, लोगों ने जताया रोष

Sat, 02 Apr 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
People used to supply blood in Patel Nagar for 15 days, humans furious
पटेल नगर में बाल्टी में भरे दूषित पानी को दिखातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
राठधना रोड स्थित पटेल नगर में 15 दिन से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। जिसके कारण कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर शनिवार को लोगों ने एकत्रित होकर नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। उनका आरोप है कि निगम अधिकारियों को दूषित पेयजल आपूर्ति के संबंध में वह शिकायत भी कर चुके हैं, उसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। दूषित पानी पीने के कारण कॉलोनी में बच्चे डायरिया व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पटेल नगर में इन दिनों दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। पेयजल के साथ सीवर का पानी मिलकर आने से कॉलोनी के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। समस्या को लेकर शनिवार को क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर आए। विजय सिंह, सतपाल, रणजीत सिंह, मीनू, आशा, पिंकी, बाला व पूनम ने बताया कि कॉलोनी के गली नंबर 1, 2 व 3 में 15 दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। सीवर का पानी पेयजल में मिलकर आने के कारण उन्हें अपनी टंकियों को बार-बार साफ करना पड़ता है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी में जिस पानी की आपूर्ति हो रही है वह पीने व कपड़े धोने के लिए लायक भी नहीं है। नगर निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। -सतपाल सिंह, क्षेत्रवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पानी आपूर्ति को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। अधिकारियों के आश्वासन मिलने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। क्षेत्र में सीवर लाइन की भी सफाई नहीं की जा रही। -विजय सिंह, क्षेत्रवासी।
कॉलोनी में पेयजल और सीवर लाइनों की जांच नहीं होने के कारण दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। समस्या के समाधान की मांग के लिए कॉलोनी के लोग राठधना रोड को जाम कर चुके हैं। जाम खुलवाने के दौरान आश्वासन मिला था, उसके बावजूद निगम जनसमस्याओं की अनदेखी कर रहा है। रश्मि, क्षेत्रवासी।
कॉलोनी के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। निगम की ओर से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। निगम की ओर से जल्द साफ पानी की आपूर्ति करनी चाहिए। मीनू, क्षेत्रवासी।
नगर निगम को पानी का बिल चुकाने के बावजूद कॉलोनी के लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। निगम अधिकारियों की लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ने लगी है। सोनू, क्षेत्रवासी।

पटेल नगर में जाजल स्थित रेनीवेल से मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति होने के कारण समस्या बनी है। दूषित पानी की शिकायत भी मिली है। लोगों की समस्या को दूर कराया जा रहा है। इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। निखिल मदान, महापौर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed