फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People swayed to the tune of 'Mangal Murti

Sonipat News: मंगल मूर्ति मोरया की धुन पर झूमे लोग, हर तरफ बप्पा की धूम

Thu, 17 Sep 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
People swayed to the tune of 'Mangal Murti
-फोटो 94 : गणपति धाम में गणेश जी के दर्शन को पहुंची महिलाएं। संंवाद
बहादुरगढ़। शहर के विभिन्न मंदिरों में गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। घर-घर में गणपति का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति का गुणगान किया। शहर के सुभाष चौक स्थित गणपति महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महिला मंडल की ओर से भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया गया। वहीं दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित गणपति मंगलधाम में भी कार्यक्रम हुए। महिलाओं की भीड़ गणपति के दर्शन को लगी रही।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन भी शहर में कई स्थानों पर गणपति उत्सव की धूम रही। इस दौरान हर ओर गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया गाने के साथ ही लोग जमकर थिरके। गणपति की आराधना के साथ-साथ भजन कीर्तन भी दिन भर चलता रहा। सुबह और शाम के समय पंडालों में आरती हुई। बप्पा को भोग लगाया गया। 24 सितंबर तक शहर में गणपति उत्सव की धूम रहेगी। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए बप्पा का नदी में विसर्जन करेंगे। पंडाल में सजे गणपति को खुश करने के लिए श्रद्धालु मोदक से लेकर काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा रहे हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर गणपति के पंडाल सजे हुए हैं। सुबह और शाम के समय आरती होती है और प्रसाद वितरित किया जाता है। कई दिनों से मंदिरों, कॉलोनियों और घरों में विघ्नहर्ता विराजमान हैं। भगवान गणेश को मोदक और अन्य व्यंजनों का भोग लगाकर विधिविधान से पूजा अर्चना हो रही है। बालक हितैषी सेवा समिति के प्रचार सचिव रविकांत भौंसले ने बताया कि प्रतिदिन पंडाल में कार्यक्रम हो रहे हैं। शाम के समय आरती के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं। इसके अलावा लाइनपार क्षेत्र, छोटूराम नगर में भी गणपति उत्सव कार्यक्रम चल रहे हैं। गणपति उत्सव के दौरान शहर का वातावरण बदला हुआ है। पूरा माहौल भक्तिमय रहता है।
विज्ञापन




-फोटो 94 : गणपति धाम में गणेश जी के दर्शन को पहुंची महिलाएं। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed