{"_id":"61e71058d8c6bf26c230d5e1","slug":"people-struggling-with-jam-are-unable-to-get-relief-sonipat-news-rtk6360959118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से जूझते रहे लोग, नहीं मिल पा रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से जूझते रहे लोग, नहीं मिल पा रही राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गोहाना रोड आरओबी पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ककरोई चौक की तरफ आवागमन बंद है। इसके कारण लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी शहर में जाम की स्थिति बनी रही। पुख्ता इंतजाम न किए जाने के कारण शहर के मुख्य चौक व सड़कों पर जाम लगा रहा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की तरफ से डायवर्ट किए गए रूटों की वजह से भी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। हालात यह है कि 500 मीटर जाने के लिए वाहन चालकों को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम व पुलिस की तरफ किए गए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी एटलस रोड से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को हो रही है। रूट डायवर्ट किए जाने के कारण गीता भवन चौक की तरफ जाने वाले वाहन चालकों ने सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को रेलवे रोड से रेलवे स्टेशन होते हुए सारंग रोड से गुरुद्वारा रोड होकर तब वापस आना पड़ रहा है। ऐसे में 500 मीटर के सफर को तय करने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
बाजारों में लग रही वाहनों की कतारें
पुलिस की तरफ से रूट डायवर्ट किए जाने के वजह से वाहन चालकों को बाजारों की तंग गलियों से होकर निकलना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के गलियों में घुसने के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं तंग गलियां में जाम की स्थिति बनी रहती है। एटलस रोड से मामा भांजा चौक व बस स्टैंड की तरफ जाने वाले वाहन चालक कच्चे क्वार्टर मार्केट की गलियों से भी निकल रहे हैं। ट्रैफिक प्लान ठीक नहीं बनाए जाने के कारण शहर के लोगों की मुसीबत बनी हुई है। शहर के हर मार्ग पर जाम लग रहा है। वर्जन
विज्ञापन
गोहाना रोड आरओबी पर निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों के लिए कई जगह पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों ने आवागमन करने के लिए पुलिस की तरफ से बताए हुए रूट से ही आवागमन करना चाहिए। जाम की स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर रखा है।
अरूण कुमार, शहरी ट्रैफिक इंचार्ज।