{"_id":"68700fb3b93827ae24075cab","slug":"people-should-not-be-deprived-of-government-schemes-dc-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139156-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे व्यक्ति : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे व्यक्ति : डीसी
Fri, 11 Jul 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए उपायुक्त डॉ. सुशील सारवान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाए।
सीईओ जिला परिषद अभय सिंह जागंड़ा ने सभी एबीपीओ को निर्देश दिए कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। साथ ही नए पात्र लाभार्थियों का भी पंजीकरण करवाया जाए। इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जोड़ें। एलडीएम हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि विभिन्न ऋण योजनाओं का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
लोगों को व्यवसाय करने के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। एलडीएम हरीश कुमार वर्मा ने लोगों का आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के अलावा अन्य योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ अवश्य लें।
इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ललिता वर्मा, पंचायती राज के कार्यकारी अधिकारी कुलबीर सिंह भी उपस्थित रहे।