फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People of three villages blocked the highway

तीन गांवों के लोगों ने हाईवे किया जाम

Mon, 09 Aug 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
People of three villages blocked the highway
गांव पलड़ी कलां के सामने जाम लगाए लोगों को समझाते राई थाना प्रभारी। - फोटो : Sonipat
राई (सोनीपत)। गांव पलड़ी कलां के सामने नेशनल हाईवे 334बी (लोहारू-मेरठ नेशनल हाईवे) पर अंडरपास बनाने की मांग कर रहे तीन गांवों के लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना के बाद पहुंचे राई थाना प्रभारी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि वह समस्या को लेकर विधायक मोहनलाल बड़ौली से मिलेंगे। अगर समस्या दूर नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। साथ ही हाईवे के निर्माण कार्य को भी रोकने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को गांव पलड़ी कलां, पलड़ी खुर्द, जाजल के ग्रामीणों ने एनएच 334बी पर पलड़ी कलां गांव के सामने जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। ग्रामीणों ने एनएचएआई के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। एनएच-334बी जाम होने पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि एनएच-334बी के निर्माण के बाद उनके गांवों में पानी निकासी की समस्या हो गई है। घरों में पानी भरने लगा है। साथ ही हाईवे बनने के बाद उन्हें खेतों में जाने का रास्ता भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इसके नीचे अंडरपास या ऊपर से ओवरब्रिज बना दिया जाए तो तीनों गांवों के लोगों को राहत मिल सकेगी। ग्रामीणों के जाम लगाने की सूचना के बाद राई थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि वह इस बारे में एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
आज विधायक से मिलेंगे ग्रामीण
ग्रामीणों ने जाम खोलने के दौरान कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं होने से दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में वे मंगलवार को अपनी मांग को लेकर विधायक मोहनलाल बड़ौली से मिलेंगे। उनसे समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। यदि उसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो वे यहां पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
जाम में फंसीं बसों में रोते रहे बच्चे
ग्रामीणों के जाम के चलते करीब एक घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे। वाहन चालकों व जाम में फंसे लोगों ने ग्रामीणों से जाम खोलने की गुहार भी लगाई, लेकिन वे मांग पूरी कराने पर अड़े रहे। जाम में फंसीं बसों में यात्रियों का हाल बेहाल रहा। बच्चे रोते रहे तो बुजुर्ग व महिलाएं परेशान दिखीं। जाम खुलने के बाद ही उन्हें राहत मिल सकी।
अधिकारियों का कहना
गांव पलड़ी कलां में करीब 50 मीटर दूर कट दिया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों के लिए सर्विस रोड की व्यवस्था की गई है।
- आनंद दहिया, मैनेजर एनएचएआई
अधिकारियों का कहना
गांव पलड़ी के सामने ग्रामीणों ने एकत्रित होकर जाम लगा दिया था। जाम की सूचना पर मैं टीम के साथ मौके पर पहुंचा। लोगों को समझाकर तुरंत जाम खुलवाया गया, जिससे जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया।

- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।

 गांव पलड़ी कलां के सामने जाम लगाकर रोष जताते ग्रामीण।

गांव पलड़ी कलां के सामने जाम लगाकर रोष जताते ग्रामीण।- फोटो : Sonipat

 गांव पलड़ी कलां के सामने लगाए जाम में फंसे वाहन।

गांव पलड़ी कलां के सामने लगाए जाम में फंसे वाहन।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed