फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People of the municipal corporation area will have to pay garbage charge for garbage collection as before

Sonipat News: नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पहले की तरह कचरा संग्रह के लिए देना होगा गार्बेज चार्ज

Fri, 19 Jul 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
People of the municipal corporation area will have to pay garbage charge for garbage collection as before
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय ने कचरा संग्रह और परिवहन के लिए उपयोगकर्ता शुल्क की घोषणा की है। ऐसे में सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कूड़ा संग्रह व परिवहन सेवाओं के लिए उपयोगकर्ता शुल्क (गार्बेज चार्ज) देना होगा। ऐसे में सोनीपत शहर के 1.62 लाख प्रॉपर्टी मालिकों को गार्बेज चार्ज के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। शहरी स्थानीय निकाय के इस निर्णय का उद्देश्य शहरी विकास की स्थिरता में सुधार करना है और साथ ही स्वच्छता को बनाए रखने में मदद करना है।
विज्ञापन

सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में जेबीएम की ओर से कूड़ा उठान किया जाता है। निगम क्षेत्र में रोजाना 180 टन कूड़े का उठान किया जाता है। शहरी स्थानीय निकाय ने आदेश जारी करके कई शहरों में गार्बेज चार्ज से लोगों को मुक्ति दी है। मुख्यालय के इस आदेश में सोनीपत नगर निगम क्षेत्र के लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। उन्हें पहले की तरह गार्बेज चार्ज पहले जमा करना होगा। घर-घर कूड़ा संग्रह के दौरान संबंधित एजेंसी प्रॉपर्टी मालिकों से हर माह गार्बेज चार्ज लेती है। प्रदेश सरकार ने सोनीपत निगम क्षेत्र से कूड़ा उठान व घर-घर कूड़ा संग्रह के लिए जेबीएम कंपनी टेंडर दे रखा है। कंपनी प्रॉपर्टी मालिकों से सरकार की ओर से तय दरों पर गार्बेज चार्ज हर माह वसूल कर रही है।
विज्ञापन



निगम क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी मालिकों से पहले की तरह गार्बेज चार्ज लिया जाएगा। सरकार ने गार्बेज चार्ज खत्म करने वाले शहरों की सूची से सोनीपत नगर निगम को बाहर रखा है। जेबीएम कंपनी निर्धारित दरों पर गार्बेज चार्ज वसूल करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed