फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People of all classes were tortured during Congress rule: Naib Singh Saini

कांग्रेस राज में सभी वर्ग के लोगों पर अत्याचार हुआ : नायब सिंह सैनी

Mon, 02 Sep 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
People of all classes were tortured during Congress rule: Naib Singh Saini
फोटो 35. सोनीपत की अनाज मंडी में हुई जन आशीर्वाद रैली के दौरान गदा उठाकर जनता का आभार व्यक्त कर
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में सभी वर्ग के लोगों पर अत्याचार हुआ है। प्रदेश की जनता को झूठ बोलकर वोट बटोरे और सिर्फ रोहतक को चमकाने का काम किया था। अब उनके कार्यकाल में विकास कार्य एक ट्रेलर है, जब तीसरी बार सरकार बनेगी तो पूरी फिल्म विपक्ष को दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार शाम को नई अनाज मंडी में पूर्व मंत्री कविता जैन और राजीव जैन के संयोजन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार नॉन-स्टॉप काम करते हुए विकास को गति देने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि आज कांग्रेस आईसीयू में है।
विज्ञापन

यदि उन्हें 10 साल का हिसाब दिया गया तो वह वेंटिलेटर पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि वह रात को जो झूठ सोचकर सोते हैं, यहां कांग्रेसी दिनभर उस झूठ को फैलाने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपने हर काम का हिसाब। कांग्रेस को अगर 15 सवालों का हिसाब देने में तकलीफ हो रही हो तो वह किन्हीं 5 सवालों का ही हिसाब दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 56 दिन में बेहतरीन काम करके विरोधियों के मुंह पर ताले जड़ दिए हैं। आज भाजपा किसान, युवा, महिला, गरीब का सम्मान बढ़ा रही है। इस दौरान मेयर निखिल मदान, पूर्व मंत्री कविता जैन, कृष्णा गहलावत, राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, डाॅ. ओमप्रकाश आत्रेय, ललित बत्रा, तीर्थ राणा, सुमित्रा चौहान, प्रदीप सांगवान, योगेश पाल अरोड़ा, तरुण देवीदास, डाॅ. ओपी परूथी, नवीन मंगला, संजय वर्मा, सोनिया मोर व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 35. सोनीपत की अनाज मंडी में हुई जन आशीर्वाद रैली के दौरान गदा उठाकर जनता का आभार व्यक्त कर

फोटो 35. सोनीपत की अनाज मंडी में हुई जन आशीर्वाद रैली के दौरान गदा उठाकर जनता का आभार व्यक्त कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed