{"_id":"65f47cbf155dfce1ae01dd38","slug":"people-held-panchayat-regarding-notice-to-demolish-houses-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115409-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मकानों को तोड़ने को नोटिस को लेकर लोगों ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मकानों को तोड़ने को नोटिस को लेकर लोगों ने की पंचायत
Fri, 15 Mar 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के आंबेडकर कॉलोनी में हुई पंचायत के दौरान लोगों से बातचीत करते भाजपा नेता राजीव जैन व ए
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से आंबेडकर कॉलोनी में मकानों को तोड़ने के दिए गए नोटिस से घबराए नागरिकों ने पंचायत की और मकानों को बचाने की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन ने एचएसवीपी अधिकारियों को बुलाया और स्थिति से अवगत करवाया।
एचएसवीपी के संपदा अधिकारी विजय राठी ने कालोनी वासियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि यह जमीन प्राधिकरण की ओर से अधिग्रहित की गई है, मकानों को बचाने की फाइल विभाग में चल रही है। इसलिए खाली जमीन पर भविष्य में कोई निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्माण शुरू होगा तो विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करनी होगी। पिछले सप्ताह कई प्लॉटों की चहार दीवारी अवैध निर्माण बताकर तोड़ दी थी।
भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि गरीब लोगों ने प्लाटों कि रजिस्ट्री भी करवा रखी है और इंतकाल भी दर्ज है तो फिर इनका निर्माण अवैध कैसे हो सकता है। इसलिए सरकार से मकानों को तोड़ने से बचाने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नीरज आत्रेय, महेंद्र सिंह, रामधारी, देवदत्त शर्मा, विनोद, सुभाष, नरेश सहरावत, सुनील शर्मा, भगत सिंह, सतबीर, राजू, बबला, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।