फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People have been suffering from the chaos of evacuation for 10 years, there are heaps of garbage

Sonipat News: 10 साल से निकासी की अव्यवस्था का दंश झेल रहे लोग, कचरे के लगे ढेर

Fri, 30 Aug 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
People have been suffering from the chaos of evacuation for 10 years, there are heaps of garbage
सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड आईटीआई चोंक के पास गंदे पानी की निकासी की अव्यवस्था को लेकर रोष जताते क
सोनीपत। आईटीआई चौक व परशुराम चौक के बीच ओल्ड डीसी रोड पर खस्ताहाल सड़क व निकासी की अव्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का दंश झेलना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि वह नगर निगम के आयुक्त, मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षद सहित अन्य अधिकारियों को अपनी समस्या से कई बार अवगत करा चुके हैं। शिकायत के बावजूद समाधान का परिणाम शून्य है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी संजीत दहिया, रविंद्र जांगड़ा, मामन सैनी, सुशील कुमार, मोनू, ललित, अश्वनी व राहुल ने बताया कि ओल्ड डीसी रोड पर नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण में खामियां बरती गई हैं। सड़क का लेवल ठीक तरह से नहीं बनाया गया है, जो कई जगह ऊंची-नीची बनी हुई हैं। साथ ही निकासी व्यवस्था का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया है। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद बारिश के दौरान सड़क पर काफी पानी भर रहा है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बन चुके हैं। इससे वाहन चालकों व राहगीरों काे आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। परशुराम चौक की तरफ मोड़ पर हर समय कचरे का ढेर लगा रहता है। नगर निगम अधिकारियों को फोन करने के बावजूद कचरे का उठान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि ओल्ड डीसी रोड से दिनभर हजारों वाहन चालकों व राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। पानी भरने के बाद लोगों को दूषित पानी व कचरे के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने करीब एक माह पहले नेताओं व नगर निगम के आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था। आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों, दुकानदारों व राहगीरों ने मांग की है कि जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाया जाए। इस दौरान रविंद्र, ध्रुव जांगड़ा, नरेश, रामनिवास, सुनील, हरिकिशन कुमार, देवेंद्र, अमर, रोहित, सुरेंद्र कुमार, योगेश, दीपक सैनी व संदीप बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed