{"_id":"679d265e5e21c9a48901f187","slug":"people-got-angry-over-the-problem-of-sewer-blockage-blocked-old-dc-road-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131622-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीवर जाम की समस्या पर बिफरे लोग, ओल्ड डीसी रोड पर अवरोधक डाल लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीवर जाम की समस्या पर बिफरे लोग, ओल्ड डीसी रोड पर अवरोधक डाल लगाया जाम
Sat, 01 Feb 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड पर प्रेम कॉलोनी के सामने डाले गए अवरोधक। संवाद
सोनीपत। प्रेम कॉलोनी में लंबे समय से सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने ओल्ड डीसी रोड पर अवरोधक डालकर डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। लोगों का आरोप था कि डेढ़ साल से वह समस्या से परेशान हैं। उसके बावजूद कोई सुनवाई करने वाला नहीं हैं। सड़क पर सीवर लाइन बिछाने के कार्य के दौरान निगम ने पेयजल लाइन भी तोड़ दी। इसको अब तक ठीक नहीं किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता देवेंद्र खासा ने लोगों को शांत कर जाम खुलवाया।
प्रेम कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे ओल्ड डीसी रोड पर उतरकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि उनकी कॉलोनी में सीवर जाम होने से दूषित पानी गली में भरा रहता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों व विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि लंबे समय से गंदगी के कारण समस्या बनी हुई है। उनकी मांग के बाद ओल्ड डीसी रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू किया था, लेकिन एक सप्ताह से काम भी बंद पड़ा है। शिकायत करने के बावजूद समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सीवर डालने को खोदी सड़क, पेयजल लाइन भी तोड़ी
लोगों का आरोप था कि नगर निगम की तरफ से सीवरलाइन बिछाने को सड़क खोदकर काम किया जा रहा था। सड़क खोदने के दौरान दीपक मंदिर के पास मुख्य पेयजल लाइन भी तोड़ दी है। इसके चलते घरों में दूषित पानी की आपूर्ति होने लगी है। सड़क खोदने से दुकानों पर ग्राहक भी नहीं आ रहे है। क्षेत्र के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो गई है। इसके चलते उन्हें सड़क पर उतरकर जाम लगाना पड़ा। जाम से वाहन चालकों को दूसरे मार्गों से घूमकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
जाम की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वह समस्या के स्थायी समाधान की मांग करने लगे। इसके बाद नगर निगम के सहायक अभियंता देवेंद्र खासा ने बताया कि लोगों की सीवर जाम की समस्या दूर करने के लिए ओल्ड डीसी रोड पर सीवर लाइन बिछाई गई है। अब मेनहोल बनाने का काम बचा हुआ है। 15 दिन में लोगों को सीवर समस्या से निजात दिलाई दी जाएगी। जल्द ही पानी की टूटी हुई लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। सहायक अभियंता से मिले आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।