{"_id":"65eb46c16d396fe6150f901e","slug":"people-donated-blood-to-honor-the-life-of-shiva-family-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115024-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ लोगों ने किया रक्तदान
Fri, 08 Mar 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव झरोठी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। भाजपा नेता राजीव जैन ने शिव परिवार की आंखों से पट्टी हटाकर श्रद्धालुओं को भव्य दर्शन करवाए। इस अवसर पर हवन के आयोजन के साथ भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान लगाए गए रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि भगवान शिव पूरी पृथ्वी का कल्याण करने वाले देवता माने जाते हैं और शिव परिवार की आराधना करने से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान भोले नाथ को त्रिनेत्र धारी कहा गया है और भगवान भोले नाथ बहुत जल्द भक्तों के द्वारा केवल जल चढाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इस दौरान राजेश दहिया, प्रीतम खोखर, राजबीर दहिया, सरपंच जोगेंद्र, धर्मवीर दहिया, नारायण सिंह, करतार सिंह, राम किशन, सुरेंद्र, बिजेंद्र, पप्पू, महाबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन