{"_id":"6845d96d3518cf6ff707e514","slug":"people-demonstrated-against-unannounced-electricity-cuts-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137739-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली के अघोषित कट पर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली के अघोषित कट पर लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 09 Jun 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04 : सोनीपत के मयूर विहार में बिजली के अघोषित कट लगने से परेशान लोग बिजली निगम के खिलाफ रो
सोनीपत। बिजली के अघोषित कटों से परेशान मयूर विहार के लोगों ने रविवार दोपहर में एकत्रित होकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर वह रोड जाम करेंगे और बिजलीघर पर ताला लगाएंगे।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि कॉलोनी के लोग काफी समय से गली नंबर 24 में ट्रांसफार्मर रखने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों से ट्रांसफार्मर रखवाने की गुहार लगा रहे हैं। अधिकारी बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी नहीं सुन रहे हैं।
गर्मी में लोड बढ़ने की वजह से वोल्टेज कम आ रहा है। बार-बार फ्यूज उड़ रहे है। बिजली की लगातार कटौती के कारण कॉलोनी वासियों को परेशानी हो रही है। इससे घरों में बच्चे व बुजुर्ग भी बेहाल हो रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी की वजह से आमजन दुखी हैं।
विज्ञापन
जोगेंद्र मलिक, मुकेश दहिया, सुभाष, धर्मेंद्र, रामपाल, पंकज शर्मा ने बताया कि बिजली निगम 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा है, लेकिन कॉलोनी में लोगों को मुश्किल से 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है।
अधिकारियों से इसकी शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। उनकी मांग है कि समस्या का समाधान जल्द हो अन्यथा वह रोड जाम करने व बिजलीघर पर ताला जड़ने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान राजबीर, रोहताश कुलदीप, महावीर, संदीप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।