फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People are not keeping social distance in the markets, wearing masks, danger of corona

बाजारों में लोग सामाजिक दूरी रख रहे न लगा रहे मास्क, कोरोना का खतरा

Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
People are not keeping social distance in the markets, wearing masks, danger of corona
कोरोना के केस कम होने के बाद लोग लापरवाह हो गए हैं और शहर के बाजारों में कोरोना नियमों की खूब धज्जियां उड़ रही हैं। सड़कों पर अधिकतर लोग बिना मास्क के निकल रहे हैं तो बाजार में दुकानों के अंदर भी भीड़ लगाकर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को शहर के कई बाजारों में जाकर स्थिति को देखा तो हर जगह इस तरह से हालात खराब दिखाई दिए। किसी भी जगह कोरोना नियमों का पालन होता नहीं दिखाई दिया। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि वह बाजार में गए थे और वह जल्द ही स्थिति को देखते हुए जागरूकता व कार्रवाई के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

जिले में पिछले महीने तक कोरोना ने कहर बरपाया हुआ था और यहां एक दिन में 1200 तक केस मिल रहे थे। इसके साथ ही मौत भी लगातार हो रही थी, जिससे हर कोई परेशान था और खुद को बचाने की जुगत में लगा था, लेकिन अब धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण कम होने के बाद लोगों ने दोबारा से लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। हालात यह हैं कि बाजारों में आने पर भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है और अधिकारी नियमों का पालन कराने की जगह केवल कार्यालयों में ही बैठकर निर्देश जारी कर रहे हैं। लेकिन बाजारों में रोजाना बढ़ रही भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सड़क पर नहीं उतर रहे। शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, कपड़ा मार्केट, गीता भवन मार्केट, सब्जी मंडी समेत अन्य जगहों पर अधिकतर लोग बिना मास्क के घूमते हैं। कच्चे क्वार्टर मार्केट के अंदर तो छोटी-छोटी दुकानों के अंदर भीड़ जमा की जाती है, जिससे कोरोना संक्रमण दोबारा फैलने का डर बना हुआ है। इसलिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

मार्केट के दुकानदारों को कहा जा चुका है कि वे बिना मास्क के आने वाले लोगों को दुकानों में घुसने नहीं दें। दुकानों पर आने वाले लोगों को मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है, ताकि दोबारा कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश चोपड़ा, प्रधान कच्चे क्वार्टर मार्केट
--
बाजारों में आने वाले लोगों के मास्क नहीं लगाने पर अधिकारियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। कोरोना महामारी में प्रशासन की लापरवाही दोबारा भारी पड़ सकती है। हम भी लोगों को मास्क लगाने के लिए कहते हैं, लेकिन काफी लोग बात नहीं मानते हैं और वह प्रशासन के कहने से मान सकते हैं।

- जतिन डेंबला, प्रधान झंडी रोड मार्केट एसोसिएशन
वर्जन
मैंने व डीएसपी डॉ. रविंद्र ने शुक्रवार को शहर के बाजारों का निरीक्षण किया है। बाजारों में अधिकतर लोग बिना मास्क के घूमते मिले हैं। जल्द ही नगर निगम व पुलिस विभाग मिलकर अभियान चलाएंगे। कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुभाष चंद्र, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed