फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People are getting sick in summer, crowd of patients is increasing in the hospital.

Sonipat News: गर्मी में लोग हो रहे बीमार, अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़

Fri, 24 May 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
People are getting sick in summer, crowd of patients is increasing in the hospital.
फोटो 05. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
सोनीपत। गर्मी की मार बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पर पड़ रही है। इससे वह बीमार हो रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन, उल्टी और डायरिया से पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। जिसके चलते जिला नागरिक अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड में बिस्तर भर चुके हैं। मरीजों और तीमारदारों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी का सितम जारी है। तपती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात यह है कि हर घर में कोई ना कोई जुकाम, उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित है। अस्पताल में पहले 350 तक मरीज उपचार कराने के लिए आते थे, अब इन मरीजों की संख्या 550 के पार पहुंच रही है। लोगों को गर्मी में बीमार होने से बचने के लिए चिकित्सक की तरफ से एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही हे।
विज्ञापन

छोटे बच्चों पर गर्मी का प्रभाव ज्यादा पड़ रहा है। तेज बुखार और दस्त से बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सरकारी अस्पताल व निजी क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि अधिक गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। साथ ही बाहरी वातावरण में तापमान जब शरीर के तापमान से अधिक हो जाता है तो बच्चों में असर दिखने लगता है। लिहाजा बच्चे इस भीषण गर्मी से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि भीषण गर्मी में खाली पेट रहना सबसे बड़ा खतरा है। इससे लू लगने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
गर्मी में बच्चों को लू लगने की आशंका
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल सैनी ने कहा कि गर्मी में बढ़े तापमान से बच्चों को लू लगने की आशंका रहती है। इससे शरीर का पानी सूख जाता है। तेज बुखार और दस्त होना लू का लक्षण होता है। ऐसे में बच्चों को पानी अधिक पिलाना चाहिए। लू लगने पर ओआरएस का घोल, दाल का पानी, कच्चा आम पकाकर पिलाना चाहिए। गर्मी में आसानी से पचने वाला भोजन ही करना चाहिए। भोजन में तेल-मसालों की मात्रा कम होनी चाहिए। गर्मी में पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। उल्टी-दस्त या तेज बुखार की स्थिति को नजरअंदाज नहीं करें।


वर्जन
गर्मी ज्यादा होने की वजह से लोग बीमार होने लगे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों का बेहतर उपचार करने के चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। मरीजों व तीमारदारों को गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed