फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pensioners came to get their documents checked fearing their pension would be cut

Sonipat News: पेंशन कटने के डर से दस्तावेज की जांच करवाने पहुंचे पेंशनर

Tue, 29 Jul 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pensioners came to get their documents checked fearing their pension would be cut
फोटो 17- सोनीपत के खरखौदा ​स्थित एसडीएम कार्यालय में पेंशन संबंधी दस्तावेजाें की जांच करवाने के
खरखौदा। बुजुर्गों और दिव्यांग पेंशनधारकों के दस्तावेज का सत्यापन का कार्य चल रहा है। जिन पेंशनधारकों ने पहले गांव स्तर पर लगाए गए शिविरों में अपने दस्तावेजाें का सत्यापन नहीं करवाया है अब उन्हें नोटिस भेजकर उपमंडल कार्यालय खरखौदा में बुलाया गया है।
विज्ञापन

नोटिस मिलते ही पेंशन कटने के डर से सोमवार को खंड के काफी बुजुर्ग व दिव्यांग अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
उच्च न्यायालय के आदेश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से शेष बचे पेंशन पात्र लोगों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य दोबारा शुरू किया गया है। पहले यह कार्य गांव स्तर पर करवाया गया था लेकिन बहुत से पेंशनधारकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था।
विज्ञापन

ऐसे में खंड के हजारों पेंशनधारक दस्तावेज सत्यापन से वंचित रह गए थे। अब समाज कल्याण विभाग की ओर से ऐसे पेंशनधारकों को नोटिस जारी कर सत्यापन के लिए खरखौदा उपमंडल कार्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस मिलते ही खंड के विभिन्न गांवों से पेंशनधारकों की भीड़ सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची जिसे नियंत्रित करना कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो रहा था। ऐसे में पेंशनधारकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed