फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pensioners are standing in queue since 5 am for verification of documents in Sonipat

Haryana: सोनीपत में दस्तावेजों की जांच के लिए 5 बजे से लाइन में लग रहे पेंशनधारक, अब विधायक का आवश्वासन

Fri, 10 Jan 2025 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Jan 2025 12:32 PM IST
सार

शिविर में नगर निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने अन्य कर्मचारियों के साथ वार्ड 16 से 20 तक के पेंशनधारकों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Pensioners are standing in queue since 5 am for verification of documents in Sonipat
सोनीपत निगम कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए लगाए गए शिविर में शुक्रवार काे सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। शिविर के आखिरी दिन के चलते पेंशनधारक सुबह 5 बजे से ही लाइनों में आकर खड़े हो गए। कई पेंशनधारकों ने आरोप लगाया कि टोकन प्रक्रिया के चलते तीन दिन से उनका नंबर नहीं आया है। वह रोजाना सुबह शिविर में आकर शाम को बिना दस्तावेजों की जांच के वापस लौट रहे हैं।

विज्ञापन


विधायक निखिल मदान पेंशनधारकों की समस्या को देखते हुए नगर निगम कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच हाईकोर्ट के आदेशानुसार की जांच रही है। हाईकोर्ट से जल्द अपील की जाएगी कि पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए समय सीमा को बढ़ाया जाए। वार्ड में ही शिविर लगवाने की मांग की जाएगी। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है, उस रिपोर्ट को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा पेंशनधारकों की ज्यादा संख्या को देखते हुए 10 दिन तक दस्तावेजों की जांच के लिए शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि किसी पेंशनधारक की पेंशन को नहीं काटा जा रहा है। कुछ लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। अब तक शहर में किसी 0.5 तक भी पेंशनधारकों के दस्तावेजों में गड़बड़ी नहीं मिली है। सभी के दस्तावेज पूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में नगर निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने अन्य कर्मचारियों के साथ वार्ड 16 से 20 तक के पेंशनधारकों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। वहीं शिविर में पहुंचे कई पेंशनधारकों ने तीन दिन से उन्हें टोकन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चह तीन दिन से शिविर में आकर शाम को वापस लौट रहे हैं, लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा है। शिविर में भीड़ ज्यादा होने से अधिकारी भी बेबस नजर आ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed