फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pediatricians and gynecologists will not be able to provide services in civil hospital for six months.

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ छह महीने तक नहीं दे सकेंगी सेवाएं

Thu, 06 Jun 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pediatricians and gynecologists will not be able to provide services in civil hospital for six months.
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ छह महीने के लिए रोहतक डेपुटेशन पर चली गई हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ छह महीने के लिए चाइल्ड केयर लीव पर चली गई हैं। दो चिकित्सकों के जाने से नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में हाई रिस्क डिलिवरी नहीं हो सकेगी। वहीं बच्चों को भी इलाज के लिए निजी अस्पतालों के चिकित्सकों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में महिलाओं की डिलिवरी के लिए गायनी विभाग में डॉ. निशा पहाड़िया नियुक्त की गई हैं। डॉ. निशा वीरवार को छह माह की डेपुटेशन पर नागरिक अस्पताल रोहतक चली गई हैं। इससे पहले वह तीन महीने की चाइल्ड लीव पर थी। ऐसे में नागरिक अस्पताल में महिलाओं को छह महीने तक महिला रोग विशेषज्ञ की कमी खलेगी। महिलाओं की डिलिवरी नर्सिंग अधिकारी पर निर्भर है। हाई रिस्क डिलिवरी के लिए महिलाओं को रेफर किया जाएगा। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. माेनिका भी वीरवार को छह महीने के लिए चाइल्ड केयर लीव पर चली गई हैं। अब बच्चों के इलाज के लिए अभिभावकों को निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। इसका असर लोगों की जेब पर भी पड़ेगा। उन्हें निजी अस्पतालों में काफी पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ छह महीने के लिए रोहतक में डेपुटेशन पर चली गई हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ भी छह महीने के लिए चाइल्ड केयर अवकाश पर रहेंगी। अस्पताल की तरफ से जिला मुख्यालय से अनुबंध आधार पर महिला रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed