फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Payroll worker of fire department accused of demanding money

Sonipat News: अग्निशमन विभाग के पे-रोल कर्मी पर रुपये मांगने का आरोप

Wed, 05 Jul 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Payroll worker of fire department accused of demanding money
राई। राई औद्योगिक क्षेत्र की महिला उद्योगपति ने अग्निशमन विभाग के पे-रोल कर्मी पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उद्योगपति ने कर्मी को पहले फैक्टरी में पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। लेकिन बाद में राई थाना से अपनी शिकायत वापस ले ली। अब इस मामले की जांच अग्निशमन विभाग के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को राई स्थित फैक्टरी में अग्निशमन विभाग का पे-रोल कर्मी पहुंचा और निरीक्षण करने की बात कही। आरोप है कि उसने कहा कि उसे उच्च अधिकारियों ने फायर सेफ्टी की जांच के लिए भेजा है। महिला उद्योगपति को उस पर शक हुआ। उसने उसे बैठा कर कुंडली व राई के उद्योगपतियों को उसका वीडियो भेज दिया। बाद में उसे राई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर शाम उद्योगपति राई थाना पहुंचे और शिकायत को वापस ले लिया। अब उद्योगपति इस कर्मी की शिकायत विभाग के अधिकारियों से करेंगे। महिला उद्योगपति ने बताया कि यह कर्मी दैनिक वेतनभोगी था। उसने नोटिस देने के बहाने फैक्टरी में प्रवेश किया था। उसका मकसद पैसे मांगना था।
विज्ञापन


मामले में राई थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने पहले रुपये मांगने की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली। जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा कर्मी राई औद्योगिक एरिया में स्थित अग्निशमन कार्यालय में पे-रोल पर कार्यरत है। लिखित में शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed