{"_id":"6952dc0a0185861719070250","slug":"pawan-dahiya-donated-blood-for-the-sick-mother-of-an-army-soldier-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147433-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेना के जवान की बीमार मां के लिए पवन दहिया ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेना के जवान की बीमार मां के लिए पवन दहिया ने किया रक्तदान
Tue, 30 Dec 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के पवन दहिया आर्म्ड फोर्सेज ट्रांसफ्यूजन सेंटर, दिल्ली कैंट में सेना जवान की मा
सोनीपत। मां भारती रक्तवाहिनी के महासचिव आर्य पवन दहिया ने आर्म्ड फोर्सेज ट्रांसफ्यूजन सेंटर, दिल्ली कैंट पहुंचकर सेना के जवान की माता के उपचार के लिए प्लेटलेट्स के रूप में 69वां रक्तदान किया। यह रक्तदान न केवल मानवीय संवेदना का प्रतीक है बल्कि समाज के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
पवन दहिया ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। जिससे समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और किसी की अमूल्य जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि मां भारती रक्तवाहिनी का मूल ध्येय यही है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। वह दिल्ली सरकार में अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे है।