फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwaris worked wearing black bands and expressed their anger

Sonipat News: पटवारियों ने काली पट्टी बांध किया काम, जताया रोष

Wed, 22 Jan 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Patwaris worked wearing black bands and expressed their anger
सोनीपत। द रेवेन्यू पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के पटवारियों व कानूनगो ने मंगलवार को पटवारखाने में काली पट्टी बांधकर काम किया। एसोसिएशन के जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि जिले में 74 पटवारी व 20 कानूनगो कार्यरत हैं। सभी ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर धरना दिया था और मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर रोष जताया और सौंपे गए अतिरिक्त कार्य नहीं किए। इससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

द रेवेन्यू पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि 16 जनवरी को बिना किसी विभागीय जांच के किसी अज्ञात एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों के भ्रष्टाचार के आरोप लगा सूची जारी की गई, जो न्याय संगत नहीं है। पटवारियों ने सोमवार को लघु सचिवालय पर धरना दिया था। वहीं मंगलवार को पटवारखानों में काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी के फैसले के मुताबिक पटवारी व कानूनगो बुधवार को भी कार्यालयों में काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed