Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Patwaris opened office in community building after shifting of NAPA office, people protested
{"_id":"624f1b745c32f9493c686e20","slug":"patwaris-opened-office-in-community-building-after-shifting-of-napa-office-people-protested-sonipat-news-rtk6432657138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा कार्यालय शिफ्ट होने पर सामुदायिक भवन में पटवारियों ने खोला कार्यालय, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा कार्यालय शिफ्ट होने पर सामुदायिक भवन में पटवारियों ने खोला कार्यालय, लोगों ने किया विरोध
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र में पटवारियों द्वारा अपने कार्यालय को खोले जाने का विरोध कर एसडीएम से मिलने पह?
- फोटो : Sonipat
Link Copied
नए भवन में नगरपालिका कार्यालय शिफ्ट होने के बाद वार्ड नंबर-2 में बना सामुदायिक केंद्र खाली कर दिया गया था। इसी बीच वीरवार को पटवारियों ने सामुदायिक केंद्र में अपने बैठने की जगह बना ली। स्थानीय निवासियों व पार्षदों को जब इसका पता चला तो उन्होंने न केवल इसका विरोध किया, बल्कि एसडीएम से भी मुलाकात की। जिस पर एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि जो भवन जिस जरूरत के लिए बनाया गया है उसे उसी के काम में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि वर्षों पहले सामुदायिक केंद्र का निर्माण उनकी सुविधा के लिए किया गया था। जिससे वह इसमें वह अपने सामूहिक कार्यों के साथ ही शादी-ब्याह जैसे आयोजन कर सकें। लेकिन नपा कार्यालय का भवन जर्जर होने के चलते चार वर्ष से इस सामुदायिक केंद्र में नपा कार्यालय चलाया जा रहा था। अब जब नपा कार्यालय शिफ्ट होने पर इसे खाली किया गया तो अब पटवारी इसमें अपना कार्यालय खोल रहे हैं। ऐसे में जिस उद्देश्य के लिए सामुदायिक केंद्र बनाया गया था वह तो कभी पूरा ही नहीं हो पाएगा। एकत्रित हुए शहरवासी इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम संजय बिश्नोई के समक्ष मामला रखा। जिस पर एसडीएम ने शहर वासियों को आश्वस्त किया कि जिस उद्देश्य के लिए सामुदायिक केंद्र बनाया गया है, उसे उसी के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। आश्वासन मिलने पर शहरवासियों ने भवन पर सामुदायिक केंद्र लिखा बैनर चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।