फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwaris boycotted work, sought support from across the state

Sonipat News: पटवारियों ने कार्य बहिष्कार किया, प्रदेशभर से मांगा समर्थन

Tue, 10 Sep 2024 04:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Patwaris boycotted work, sought support from across the state
सोनीपत।
विज्ञापन


सोनीपत। गोहाना रोड से पटवारी का अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगने के बाद 19 लाख रुपये लेकर छोडऩे के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। इसे लेकर सोमवार से पटवारियों ने राज्य स्तरीय कार्य बहिष्कार (वर्क सस्पेंड) शुरू कर दिया है। पटवारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

मयूर विहार निवासी पटवारी ओमप्रकाश ने वीरवार को पुलिस को बताया था कि वह सोनीपत की जाजी तहसील में पटवारी हैं। बुधवार सुबह वह मयूर विहार स्थित अपने घर से कार्यालय के लिए निकले थे। रास्ते में खाकी पेंट, पुलिसकर्मियों जैसी बेल्ट व जूते और सफेद कमीज पहने युवक ने इशारा कर उनकी गाड़ी रुकवा ली थी। लिफ्ट लेने के बाद आरोपी ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी थी और उनकी ब्रेजा गाड़ी में ही अपहरण कर घुमाते रहे। पीछे दूसरी गाड़ी में आरोपी के अन्य तीन साथी भी आ गए थे और दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने का दबाव बनाया था। बाद में वह दबाव बनाकर 19 लाख रुपये लेकर भाग गए थे। उन्होंने पटवारी को गांव बड़वासनी के पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन


मामले में जांच कर रही स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने षड्यंत्रकारी संदीप को गिरफ्तार किया था। उसके बावजूद पटवारी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। उन्होंने सोमवार को कार्य स्थगित कर दिया। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सन्नी दहिया ने कहा कि पटवारियों की मांग है कि परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए तथा फिरौती की रकम वापस दिलवाई जाए। जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती, पटवारियों का वर्क सस्पेंड जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed