फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwari remained on dharna, youth wandered to get signature

Sonipat News: पटवारी धरने पर रहे, हस्ताक्षर करवाने के लिए भटकते रहे युवा

Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Patwari remained on dharna, youth wandered to get signature
धरना स्थल पर पटवारियों के हस्ताक्षर करवाने के इंतजार में खड़े युवा। संवाद
सोनीपत, गन्नौर। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय के बाहर एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ने के एक दिन बाद ही मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने लघु सचिवालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए पटवारी को गलत ढंग से फंसाने का आरोप लगाया। पटवारियों के धरने पर जाने से तहसील कार्यालय में काम प्रभावित रहा। जिससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत सीईटी पास विद्यार्थियों को झेलनी पड़ी, जो दिनभर पटवारी के हस्ताक्षर करवाने के लिए भटकते रहे। धरना दे रहे पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पिनाना निवासी रामकिशन ने शिकायत दी थी कि नवीन उनके गांव का पटवारी है। वह अपनी खेवट का बंटवारा करने के साथ ही इंतकाल अपने नाम करवाना चाहता है। वह जब इसके लिए पटवारी नवीन से मिला तो उसने पांच हजार रुपये की मांग की। उसने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में दी। वीरवार दोपहर को रामकिशन को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का आरोप है कि पटवारी की जेब में जबरदस्ती रुपये डाले गए हैं। ऐसे में जब तक इसकी निष्पक्ष जांच नही होती, पटवारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो पटवारी के खिलाफ हुई कार्रवाई का वीडियो व अन्य सबूत देखेगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना कि अगर कार्रवाई सही हुई होगी तो पटवारी वापस काम पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारियों के धरने पर बैठने से सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले सीईटी पास युवाओं की परेशानी बढ़ गई है। सरकार ने क्लर्क, पटवारी, ग्राम सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। नियमानुसार अतिरिक्त अंक लेने के लिए आवेदक को गांव के नंबरदार, शहर के पार्षद व उसके पटवारी के हस्ताक्षर करवाने जरूरी है। जिसके बाद फार्म पर तहसीलदार के हस्ताक्षर होंगे। तहसील कार्यालय में बड़ी संख्या में युवा पटवारी के हस्ताक्षर करवाने पहुंचे, लेकिन पटवारी धरने पर मिले। युवा दिन भर हस्ताक्षर करवाने के लिए भटकते रहे। दोपहर करीब 2 बजे पटवारियों ने सोनीपत खंड के युवाओं के फार्म पर हस्ताक्षर किए। वहीं सोनीपत धरना स्थल पर खरखौदा सहित विभिन्न खंडों के पटवारियों के शाम तक धरने पर बैठे रहने के कारण अन्य खंड के आवेदकों के फार्मों पर हस्ताक्षर नही हो पाए। आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई निर्धारित की गई है। पटवारियों ने आश्वासन दिया है कि अगर उनकी मांग पूरी हो जाती है तो वह शनिवार को भी कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। वहीं गन्नौर तहसील में भी पटवारियों के कार्यालयों पर ताला लटका रहा। ऐसे में पटवारखानों में अपने काम लेकर पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को हुई। मामला तहसीलदार रविंद्र हुड्डा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पटवारियों से विद्यार्थियों की रिपोर्ट करने का आग्रह किया। जिस पर पटवारियों ने दोपहर बाद सभी विद्यार्थियों की रिपोर्ट कर तहसीलदार को सौंप दी।
बोले युवा
सीईटी पास कर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना है। परिवार में कोई सरकारी नौकरी पर नही है। जिसे सत्यापित करने के लिए पटवारी के हस्ताक्षर की जरूरत है। पटवारी धरने पर बैठे हैं। सुबह से हस्ताक्षर करवाने के लिए दोपहर तक भटकते रहे। घंटों इंतजार के बाद करीब दो बजे पटवारियों ने फार्म पर हस्ताक्षर किए है। -शिव कुमार
-सीईटी पास करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना है। इसलिए सुबह पटवारखाना में पटवारी के हस्ताक्षर करवाने पहुंचा था, लेकिन यहां पटवारी धरने पर बैठे मिले। कई बार आग्रह करने के बाद फार्म पर आवेदन हो पाए हैं। अपनी मांगों के लिए आवाज उठान व धरने पर बैठना सबका अधिकार है, लेकिन आमजन की परेशानी भी समझनी चाहिए। -अजय


उपायुक्त के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सत्यता का पता लगने पर सभी पटवारी अपने काम पर लौट आएंगे। अगर पटवारी को गलत ढंग से फंसाया गया है तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। -सन्नी दहिया, प्रधान, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed