फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patriotic songs are being sung again in flagged vehicles... there are elections in the country.

Sonipat News: झंडे वाली गाड़ियों में फिर गाए जा रहे देशभक्ति के गीत... देश में चुनाव है

Sun, 07 Apr 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs are being sung again in flagged vehicles... there are elections in the country.
सोनीपत। झंडे वाली गाड़ियों में फिर गाए जा रहे हैं देशभक्ति के गीत...कि देश में चुनाव है। सूखी नदियों में पानी के झूठे-मूठे ख्वाब दिखलाए जा रहे हैं, देश में चुनाव है। यह पंक्तियां हास्य कवि चरणजीत चरण ने जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में प्रस्तुत की।
विज्ञापन

हास्य कवि सम्मेलन का शुभारंभ संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह सहित आमंत्रित कवियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कवियों ने हास्य रचनाओं व हंसगुल्लों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। हास्य कवि सम्मेलन में चुनावी दौर पर फोकस रहा। रचनाकारों ने नेताओं व उनके बदलते व्यक्तित्व पर करारे प्रहार किए। हरियाणा के कलाकार महाबीर गुड्डू ने हंसगुल्लों के साथ गंभीर संदेश समेटी रचना की प्रस्तुति दी। कवि विनीत पांडेय हंसाते हुए प्रेम रस की रचनाओं की मधुर प्रस्तुति दी। ये ऐसी उम्र है, जिसमें दिलों में शोर होता है, बहुत लड़कों में कांन्फिडेंस भी पुरजोर होता है। कवयित्री सविता गर्ग साक्षी ने भी प्रेम रस व भक्ति को समर्पित रचनाओं की प्रस्तुति दी। कवि दिनेश कुमार दिनेश ने समाज की वर्तमान दिशा व दशा को समझाने का सफल प्रयास किया। प्राचार्य ने कवियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश रेलन, जीवीएम शिक्षण संस्थाओं की प्राचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed