फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   patients will get treatment sitting at home, health department got three mobile medical units

मरीजों को घर बैठे मिलेगा इलाज, स्वास्थ्य विभाग को मिली तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट

Mon, 25 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
patients will get treatment sitting at home, health department got three mobile medical units
सोनीपत। जिले के लोगों को अब घर बैठे इलाज की सुविधा मिलेगी। दूर-दराज क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए अब अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। एनएचएम की ओर से जिले के लोगों के इलाज के लिए तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट मिली है, जिसमें से दो मोबाइल मेडिकल यूनिट जिला नागरिक अस्पताल परिसर में पहुंच गई है। इन यूनिट के माध्यम से गांव-गांव जाकर मरीजों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से जिले के लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग को नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) मिली है। शहर से लेकर गांव में रहने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से मेडिकल यूनिट को चलाने का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सीधे उनके घर पहुंचाना है ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रह सके। जिले में तीन मेडिकल यूनिट होंगे जिसमें उपचार से संबंधित सभी इंतजाम मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मोबाइल मेडिकल यूनिट से उन लोगों को लाभ होगा जो स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसके माध्यम से मलिन बस्ती के लोग, ईट-भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिक या बेघर प्रवासियों को भी चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। यह यूनिट नगरीय इलाकों सहित प्रत्येक ब्लॉकों में मेडिकल मोबाइल यूनिट वैन पहुंचकर वहां जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त में दवा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल मेडिकल यूनिट में यह रहेगी सुविधा
सभी मोबाइल मेडिकल यूनिट में ड्राइवर के अलावा डॉक्टर, मरीज, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन की व्यवस्था रहेगी। इसके माध्यम से प्राथमिक उपचार, संक्रामक व गैर संक्रामक बीमारियों की स्क्रीनिंग, बेसिक लैब टेस्ट आदि की सेवाएं दी जाएंगी। यूनिट में सीएचसी स्तर की लैब भी होगी जो उसी दिन मरीज की जांच करके रिपोर्ट मुहैया कराएगी। इसके अलावा यदि मरीज को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की जरूरत होगी तो मोबाइल यूनिट के डॉक्टर उसे रेफर भी करेंगे।

वर्जन
दूर-दराज क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए अब अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पहुंचे। उनके इलाज के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट उसी स्थान पर पहुंचेगी, जहां पर वह रह रहे है। सरकार की ओर से तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट मिली है, उनमें से दो यूनिट सोनीपत पहुंच गई है।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed