{"_id":"616b26d76761f47706787688","slug":"patients-were-upset-due-to-the-opd-starting-one-hour-late-sonipat-news-rtk6272210148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटा देरी से ओपीडी शुरू होने से मरीज परेशान रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटा देरी से ओपीडी शुरू होने से मरीज परेशान रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार से ओपीडी का समय बदल गया है। शनिवार को रोजाना की तरह मरीज सुबह 8 बजे पहुंचना शुरू हो गए थे। ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए काउंटर बंद मिलने से मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी हुई। स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार जिला अस्पताल में ओपीडी काउंटर 9 बजे खुलने के बाद मरीजों को राहत मिल सकी। अब सुबह 9 बजे से 3 बजे तक डॉक्टर बैठेंगे। चेकअप के लिए ओपीडी पर्ची बनाने के लिए सुबह 8 बजे खुलने वाली खिड़की अब 9 बजे खुला करेगी। वहीं डेंगू के बढ़ते प्रकोप के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। बदलते मौसम की वजह से बुखार, जुकाम, खांसी व अन्य बीमारियां बढ़ी हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में चेकअप के लिए ओपीडी के कार्ड बनवाने का समय अब प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसी तरह ओपीडी में दवा के लिए खुलने वाली खिड़की का समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे होगा, जबकि अब तक यह समय प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का था। वहीं अस्पताल में होने वाले सभी प्रकार के टेस्ट के लिए पर्ची बनवाने का समय प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक होगा, जबकि अब तक यह समय प्रात: 8 बजे से सुबह 11 बजे तक तीन घंटे के लिए था। 15 अप्रैल तक नागरिक अस्पताल की ओपीडी, टेस्ट एवं दवा लेने का समय अब यही रहेगा। वहीं खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांच 9 से 12 बजे तक होगी और उसके बाद से लेकर 3 बजे तक रिपोर्ट मिलेगी।
मौसम परिवर्तन के कारण बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम में परिवर्तन होते ही मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हो गया है। 20 दिन से जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी 1500 तक बढ़ी है। अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार पीड़ित रोगियों की संख्या ज्यादा हो गई है। अस्पताल में दो सप्ताह पहले तक जहां ओपीडी 1100 तक थी। अब यह ओपीडी 1500 तक पहुंच गई है। मौसम परिवर्तन की वजह से ओपीडी की संख्या में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
वर्जन
नागरिक अस्पताल में शनिवार से ओपीडी का समय बदल गया है। ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक लगा करेगी। इसके लिए सभी चिकित्सकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
- डॉ. जयभगवान जाटान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी जिला नागरिक अस्पताल