{"_id":"69124017f132138b1d096caa","slug":"patients-are-increasing-due-to-the-drop-in-temperature-in-the-morning-and-evening-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145089-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सुबह-शाम तापमान में गिरावट से बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सुबह-शाम तापमान में गिरावट से बढ़ रहे मरीज
Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य खराब होने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी अस्पतालों में खांसी, जुकाम व बुखार की मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना खांसी, जुकाम व बुखार के 300 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
चिकित्सक भी इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। स्मॉग से बचने के लिए लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। पांच दिन से मौसम परिवर्तन के चलते लोग बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में लगभग 600 मरीज आते थे। अब यह संख्या बढ़कर 1000 से ज्यादा तक पहुंच गई है। यहां पर पर्ची काउंटर, दवा कक्ष व डॉक्टरों के कक्षों के बाहर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग रही है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम व खांसी से पीड़ित ज्यादा हैं।
विज्ञापन
मौसम में हर रोज बदलाव हो रहा है। रात के समय तापमान ज्यादा गिर रहा है तो दिन में गर्मी हो रही है इसलिए लोग लापरवाही नहीं बरतें। जो लोग लापरवाही बरत रहे हैं वही सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी के शिकार हो रहे हैं। वैसे तो सामान्य बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।