फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pathankot Express today and Kalka canceled till 10th April

Sonipat News: पठानकोट एक्सप्रेस आज और कालका 10 अप्रैल तक रद्द

Fri, 17 Mar 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pathankot Express today and Kalka canceled till 10th April
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
सोनीपत। रेलवे विभाग ने अंबाला कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर वाशेबल एप्रन कार्य के चलते 17 मार्च से 10 अप्रैल तक कई ट्रेनों को रद्द करने के अलावा कुछ का मार्ग परिवर्तन करके और कुछ के समय में बदलाव करके चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रेलवे ने कालका एक्सप्रेस को 17 मार्च से 10 अप्रैल तक और पठानकोट एक्सप्रेस को 17 मार्च को रद्द कर दिया है। बठिंडा व जम्मूतवी एक्सप्रेस को रूट बदलकर चलाया जाएगा, जबकि पश्चिम एक्सप्रेस 17 मार्च को 20 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। वहीं विधायक सुरेंद्र पंवार ने रेलवे महाप्रबंधक को पत्र लिखकर महिला स्पेशल व सोनीपत-दिल्ली-साहिबाबाद पैसेंजर ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

अंबाला कैंट स्टेशन पर वाशेबल एप्रन कार्य के चलते दिल्ली-कालका रूट पर चलने वाली कालका एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14331) को 25 दिन के लिए रद्द किया है। यह ट्रेन 17 मार्च से 10 अप्रैल तक रद्द रहेगी। कालका एक्सप्रेस दिल्ली स्टेशन से दोपहर बाद 4.15 बजे चलती है। जिसका शाम 5:15 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित है। वहीं पठानकोट से सुबह 7 बजे चलने वाली पठानकोट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22430) 17 मार्च को रद्द रहेगी। जिसका दोपहर बाद 3:44 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा एक्सप्रेस (14508 और 14507) का संचालन प्रभावित रहेगा। बठिंडा एक्सप्रेस को 17 मार्च से 10 अप्रैल तक कुरुक्षेत्र व धुरी, जाखल स्टेशन से रूट बदलकर चलाई जाएगी। बठिंडा एक्सप्रेस (14508) का सुबह 11:19 बजे और वापसी में बठिंडा एक्सप्रेस (14507) का दोपहर 1:55 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा (12413 और 12414) जम्मू तवी एक्सप्रेस को भी रूट बदलकर चलाया जाएगा। पश्चिम एक्सप्रेस (12925) 17 मार्च को अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विधायक ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र
विधायक सुरेंद्र पंवार ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सोनीपत स्टेशन से महिला स्पेशल ट्रेन व सोनीपत-दिल्ली-साहिबाबाद (एसडीएस) पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं। कोरोना काल से पहले सोनीपत स्टेशन से एसडीएस पैसेंजर ट्रेन बनकर चलती थी, लेकिन उसका परिचालन बंद कर दिया गया है। साथ ही महिलाओं के सुरक्षा व सम्मान की दृष्टि से पानीपत से दिल्ली रूट पर महिला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही थी। उसे भी दिसंबर 2022 से बंद कर दिया है। पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में कमी होने से काफी यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। ऐसे में महिला यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोनों पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू किया जाए।
केंद्रीय रेल मंत्री से मिलने का भी मांगा समय
विधायक ने बताया कि अगर महिला स्पेशल व एसडीएस पैसेंजर ट्रेन का परिचालन दोबारा शुरू नहीं किया गया तो केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की जाएगी। जिसके लिए रेलवे प्रबंधक को पत्र लिखा गया है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पहले एजीएम को भी पत्र लिखा गया था, लेकिन उनका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

अंबाला कैंट स्टेशन पर वाशेबल एप्रन कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ के समय में परिवर्तन किया गया है। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed