फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passion to win medals for the country at a young age

Sonipat News: छोटी उम्र में देश के लिए पदक जीतने का जुनून

Mon, 15 Jul 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Passion to win medals for the country at a young age
फोटो 31 - पहलवान मानवी। संवाद
सोनीपत। छोटी आयु में देश के लिए पदक जीतने की ललक के साथ गांव बड़वासनी की लाडली मानवी सुबह-शाम प्रतिभा को निखार रही है। मानवी करीब तीन साल से गांव स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में कुश्ती के दांवपेच सीख रही है। महज 10 वर्ष की आयु से अकादमी में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन


पहलवान मानवी ने बताया कि वह अकादमी में कुश्ती देखने आई थी। इसके बाद मन में भी कुश्ती के प्रति लालसा जगी। मानवी के पिता बिजेंद्र भी अपने समय के बेहतरीन पहलवान रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहती है। जिसके लिए वह सुबह शाम को करीब चार घंटे अकादमी में पसीना बहाती है। मानवी के पसंदीदा पहलवान राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता निर्मल चौधरी है। प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि मानवी बेहतरीन पहलवान है। वह छोटी आयु में भी प्रतिदिन अकादमी में कड़ा अभ्यास करती है। एक बार दांव बताने के बाद वह उसे तुरंत समझ जाती है।
विज्ञापन


यह है उपलब्धि

मानवी ने वर्ष 2023 में राज्यस्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। मानवी अब तक तीन दंगल में हिस्सा ले चुकी है। उन्होंने तीनों में जीत हासिल की है। मानवी अपने खेल को रोजाना तराश रही है। वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाने के लिए खुद को तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 31 - पहलवान मानवी। संवाद

फोटो 31 - पहलवान मानवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed