{"_id":"658dc7f44e5d8858550e0c6a","slug":"passengers-should-be-careful-trains-running-late-by-up-to-14-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11561-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यात्री रहें सावधान, 14 घंटे तक की देरी से चल रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यात्री रहें सावधान, 14 घंटे तक की देरी से चल रहीं ट्रेनें
Fri, 29 Dec 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोहरा मुसीबत बनता जा रहा है। बुधवार शाम छह बजे से ही कोहरा छाने लगा था, जिसका असर वीरवार सुबह भी कायम रहा। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित रहा। लंबी दूरी की ट्रेनें 14 घंटे तक की देरी से चलीं। वहीं सवारी गाड़ियां भी एक से डेढ़ घंटे की विलंबित रहीं। अप और डाउन ट्रैक की कुल 16 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के बीच यात्री स्टेशन पर बैठ ट्रेनों का इंतजार करते रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कोहरे का असर बरकरार रहेगा।
जिला वीरवार को कोहरे की चादर से ढका रहा। दिन में कोहरे से थोड़ी राहत मिली और तीसरे पहर तीन बजे कुछ देर के लिए सूर्य निकले। कोहरे से हाईवे व संपर्क मार्गों पर वाहनों की गति धीमी रही। रात को दृश्यता 5 मीटर तक सिमटकर रह गई। दिन में हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 दर्ज किया गया। बुधवार को यह 261 दर्ज किया गया था। वीरवार को अधिकतम तापमान 13.7 व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 14.3 व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कोहरे के साथ ठंड बढ़ने से किसानों को राहत मिली है। इससे गेहूं की बढ़वार बेहतर हो सकेगी।
कुछ ने रद्द करवाया टिकट तो कुछ ने बसों का लिया सहारा
कोहरे का असर बरकरार रहने से वीरवार को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। लंबी दूरी की ट्रेनों के 14 घंटे से अधिक समय की देरी से चलने के कारण कुछ यात्रियों ने जहां अपनी यात्रा स्थगित कर टिकट रद्द करवाया तो कुछ ने बसों का सहारा लिया। आम्रपाली एक्सप्रेस सात घंटे, मालवा एक्सप्रेस नौ घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे तो गीता जयंती एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक देरी से चल रही है।
विज्ञापन
ठंड बढ़ी तो किसानों को होगा फायदा
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड बढ़ने से गेहूं समेत रबी की फसलों को फायदा होगा। इससे फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगा और उत्पादन बेहतर हो सकेगा। जिसका किसानों को फायदा मिलेगा।
अप ट्रैक की ट्रेनें
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम विलंबित
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 14:34 घंटे
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 02:10 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 05:10 घंटे
04471 पीएनजी 01:30 घंटे
18101 संभलपुर एक्सप्रेस 03:30 घंटे
11077 झेलम एक्सप्रेस 04:25 घंटे
04451 दिल्ली-पानीपत मेमू 01:00 घंटे
04963 महिला स्पेशल 01:00 घंटे
डाउन ट्रैक की ट्रेनें
18102 संभलपुर एक्सप्रेस 01:20 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 04:00 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 04:00 घंटे
12460 सुपरफास्ट एक्सप्रेस 02:45 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 02:00 घंटे
11058 दादर एक्सप्रेस 01:10 घंटे
12498 शान ए पंजाब 02:13 घंटे
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 09:00 घंटे
वर्जन
आगामी चार से पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा, हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। आगामी दिनों में शीत लहर चलने की भी संभावना बनी हुई हैं।-डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर।