फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passengers of Sonepat stranded in Himachal, Spent one night in bus, mobile network is also in trouble

हिमाचल में फंसे सोनीपत के 18 यात्री: एक रात बस में ही गुजारी, मोबाइल नेटवर्क की भी हो रही है परेशानी

Tue, 11 Jul 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Jul 2023 01:59 PM IST
सार

सोनीपत से 18 सदस्यीय दल कुछ दिन पहले हिमाचल घूमने गया था। जिसमें बच्चे, युवा व बुुजुर्ग भी शामिल हैं। लेकिन बारिश के कारण पहाड़ों में रास्ते बंद हैं जिसके कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Passengers of Sonepat stranded in Himachal, Spent one night in bus, mobile network is also in trouble
संस्था के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते पहाड़ों में ज्यादातर सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए हैं। सोनीपत से हिमाचल घूमने गए स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के 18 सदस्यों का दल कसोला के पास बरसानी में फंस गया है। इसमें बच्चे, युवा व बुुजुर्ग भी शामिल हैं। हालांकि सभी सुरक्षित हैं। मंगलवार को स्थिति सामान्य होने के बाद उनके जल्द वापस लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


खतरे के चलते पुलिस ने होटल में ही रोक रखी हैं पर्यटकों की टीम
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन जैन ने बताया कि उनका 18 सदस्यीय दल कुछ दिन पहले सोनीपत से हिमाचल घूमने गया था। भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्र में ज्यादातर मार्ग अवरुद्ध हो गए। जिससे उनका दल हिमाचल में कसोला के पास बरसानी स्थित एक होटल में रुका हुआ है। नितिन जैन ने बताया कि वे सभी सुरक्षित है, हालांकि नेटवर्क प्रॉब्लम होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा है। नितिन ने बताया कि वह हिमाचल के एसडीएम से भी मिले हैं, उन्होंने आश्वासन दिया है कि अभी स्थिति सामान्य हो गई है। उम्मीद है कि बुधवार को यहां से निकल जाएंगे।
विज्ञापन


यह सदस्य फंसे
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन जैन, डॉ. मीनू अग्रवाल, सीए वरुण वत्स, हिंदू कन्या महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता, प्रियंका, मोक्ष जैन, मोक्ष ग्रोवर, विशेष दहिया, असमी, आदेश, मीनाक्षी गुप्ता, प्रेम, संदीप, दिव्यम, जीतू दास सहित 18 सदस्य होटल ग्रीन माउंटेन व्यू में रुके हुए हैं और रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसानी में चलाया सफाई अभियान
सामाजिक व जनहित के कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने बारिश के दौरान बरसानी के हिल स्टेशन में फैले कचरे को देखते हुए सफाई अभियान चलाया। नितिन जैन ने बताया कि 18 सदस्यीय दल ने मंगलवार को बरसानी में फैली गंदगी को साफ किया और वहां के लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed