फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passengers not available on Khatu Shyam bus route

Sonipat News: खाटू श्याम बस रूट पर नहीं मिल रहे यात्री

Sun, 17 Sep 2023 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Passengers not available on Khatu Shyam bus route
सोनीपत। सोनीपत से खाटू श्याम रूट पर चलने वाली बस को दो माह बाद भी सवारियों का इंतजार है। इस रूट पर पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण रोडवेज के लिए यह रूट घाटे में चल रहा है। रोडवेज अधिकारी घाटे में चल रहे इस रूट को उबारने की तैयारी कर रहे हैं, इसके तहत सोनीपत से खाटू श्याम रूट पर सीधी बस सेवा मिलने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिससे यात्री संख्या बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद जुलाई में सोनीपत बस अड्डे से खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू की गई थी, ताकि जिले के लोगाें को खाटू श्याम जाने के लिए दिल्ली की दौड़ न लगानी पड़े। उम्मीद जताई जा रही थी कि खाटू श्याम की सीधी बस सेवा शुरू करने से जहां यात्रियों को फायदा होगा, वहीं रोडवेज की भी आमदनी बढ़ेगी। हालांकि दो माह बाद भी इस रूट पर यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ी है। रोडवेज अधिकारियों का मानना है कि अभी भी अधिकतर लोगों को सोनीपत से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने की जानकारी नहीं है। इसलिए इसका प्रचार किया जाएगा, ताकि लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

सप्ताह के पहले पांच दिन यात्री संख्या कम
रोडवेज कर्मचारियों की मानें तो खाटू श्याम रूट पर सप्ताह के पहले पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक यात्रियों की संख्या बेहद कम रहती है। इन दिनों 10 से 15 सवारियों की मिलती हैं। हालांकि शनिवार को यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। अन्य दिनों में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाटू श्याम रूट पर फिलहाल यात्रियों की संख्या कम है। इसके पीछे यात्रियों को जानकारी का अभाव माना जा रहा है। यात्री संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed