फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passenger's mobile phone stolen in train, 21 thousand rupees withdrawn from account

Sonipat News: ट्रेन में यात्री का मोबाइल फोन चुरा खाते से निकाले 21 हजार रुपये

Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Passenger's mobile phone stolen in train, 21 thousand rupees withdrawn from account
सोनीपत। दादर एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल चोरी कर खाते से 21 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सोनीपत स्टेशन के पास उनका मोबाइल चोरी किया गया। अंबाला जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच को सोनीपत जीआरपी को भेज दिया है। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के गांव मझाली निवासी मनीष शर्मा ने अंबाला राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह 2 मई को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से अंबाला कैंट के लिए दादर एक्सप्रेस में सवार हुए थे। जब वह सोनीपत स्टेशन के पास पहुंचे तो उनका मोबाइल चोरी हो गया। जब वह अंबाला छावनी पहुंच कर एटीएम से पैसे निकालने गए तो पता लगा कि उनके खाते से 21 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। उन्होंने अंबाला जीआरपी को अवगत कराया। रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सोनीपत पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed