फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passengers did not get bus due to CET

Sonipat News: सीईटी के चलते यात्रियों को नहीं मिली बस

Sun, 27 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Passengers did not get bus due to CET
फोटो 25: कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम जाने के लिए सोनीपत बस अड्डे पर बसों में सवार होने पहुंचे सीईटी
सोनीपत। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) काे लेकर अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने ताकत झोंक दी, लेकिन यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज अधिकारियों ने परीक्षाओं के लिए दो शिफ्टों में कुरुक्षेत्र के लिए 197 बसें और गुरुग्राम के लिए 178 बसें रवाना की। जबकि दूसरे जिले से आने वाले परीक्षाओं के लिए 90 शटल सेवाएं दी। शनिवार तड़के तीन बजे से सीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन शुरू ऐसे में सभी रूटों पर बस सेवाएं बाधित रही। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह रोजाना की तरह मथुरा, आगरा, पलवल व दिल्ली जाने के लिए काफी यात्री पहुंचे, लेकिन बसें नहीं मिलने से उन्हें निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के लिए 45 बसें रिजर्व रखी गई थी, लेकिन अधिकतर रूटों पर यात्री नहीं आए। जिन रूटों पर यात्री पहुंचे, उन पर बस को रवाना कर दिया गया था। तड़के तीन बजे ही अभ्यर्थियों से लिए बसों का संचालन शुरू हाे गया था। सोनीपत, खरखौदा, गोहाना व गन्नौर बस अड्डे पर जैसे जैसे अभ्यर्थियों का आना शुरू हुआ तो बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

वहीं, सीईटी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग और प्रशासन ने गोहाना में यातायात की बेहतर व्यवस्था की। रोडवेज के अलावा निजी स्कूलों से भी बसें मंगवाई गई। लगभग 200 बसों से परीक्षार्थियों को सेंटरों तक पहुंचाया गया। परीक्षा के चलते क्षेत्र के सभी लोकल रूटों पर रोडवेज की बसें नहीं चली। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed