फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passengers are troubled due to delay in trains, Unchahar and Netaji Express arrived 2 hours late

Sonipat News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशानी, ऊंचाहार व नेताजी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से पहुंची

Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to delay in trains, Unchahar and Netaji Express arrived 2 hours late
फोटो 24- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। ट्रेनों के परिचालन में देरी का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। ऐसे में कई एक्सप्रेस ट्रेन व सवारी गाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के परिचालन में लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अपने निर्धारित गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला अप-डाउन रूट पर शुक्रवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनट से लेकर करीब 2 घंटे तक की देरी से चलीं। अधिकतर सवारी गाड़ियां भी 30 मिनट से 3 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचीं। गाड़ियां अपनी यात्रा समय से प्रारंभ करने के बाद भी अन्य स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही हैं। आए दिन ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस 1:35 घंटे, 04081 समर स्पेशल ट्रेन 1:11 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:50 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:27 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 46 मिनट, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 2:16 घंटे, 11057 दादर एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंबाला से दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 11078 झेलम एक्सप्रेस 1 घंटा, 12920 मालवा एक्सप्रेस 1:41 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 3:04 घंटे, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:46 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।

फोटो 24- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद

फोटो 24- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed