{"_id":"66d0e5aaec9b4dcaf80386a7","slug":"paschim-express-canceled-today-operation-will-be-delayed-by-three-days-sonipat-news-c-197-1-snp1008-123690-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पश्चिम एक्सप्रेस आज रद्द, तीन दिन देरी से होगा परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पश्चिम एक्सप्रेस आज रद्द, तीन दिन देरी से होगा परिचालन
Fri, 30 Aug 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारी बारिश के चलते वडोदरा डिवीजन में जलभराव होने के कारण रेलवे दिल्ली मंडल ने 30 अगस्त को पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12926) को रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं, पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12925) का तीन दिन देरी से परिचालन किया जाएगा। ऐसे में अंबाला-दिल्ली रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
वडोदरा डिवीजन में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी है। ऐसे में दिल्ली-अंबाला व पंजाब रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। रेलवे दिल्ली मंडल की ओर से शुक्रवार को अमृतसर से सोनीपत होते हुए मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12926) को रद्द किया गया है। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 7:20 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ करती है। इसका सोनीपत स्टेशन पर दोपहर 3:05 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
वहीं, मुंबई से दिल्ली, सोनीपत के रास्ते अमृतसर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12925) को वीरवार को रद्द किया गया है। साथ ही इसका तीन दिन संचालन प्रभावित रहेगा। इस ट्रेन का 30 अगस्त, 1 व 3 सितंबर को करीब 35 मिनट की देरी से परिचालन किया जाएगा। मुंबई से सुबह 11:25 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ करने के बाद इस ट्रेन का अगले दिन सुबह 11:50 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। इसके बाद रात 8:10 बजे अमृतसर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करती है।
विज्ञापन
आज 33 मिनट से 4:47 घंटे की देरी से चलीं ट्रेनें
दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित गाड़ियां
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 2:35 घंटे
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:47 घंटे
04581 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 1:05 घंटे
11057 दादर एक्सप्रेस 35 मिनट
12919 मालवा सुपरफास्ट 33 मिनट
04449 दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 46 मिनट
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 42 मिनट
अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां
11078 झेलम एक्सप्रेस 2:21 घंटे
12460 नई दिल्ली इंटरसिटी 3:03 घंटे
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:11 घंटे
12312 नेताजी एक्सप्रेस 44 मिनट
रेलवे की ओर से भारी बारिश के कारण वडोदरा डिवीजन में जलभराव होने पर 30 अगस्त को अमृतसर से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस को रद्द किया है। साथ ही मुंबई से अमृतसर की ओर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस तीन दिन देरी से चलाई जाएगी। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे