फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Partial clouds covered the sky, minimum temperature increased

Sonipat News: आसमान पर छाए आंशिक बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ा

Mon, 03 Feb 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Partial clouds covered the sky, minimum temperature increased
फोटो 26: सोनीपत में आसमान में छाए बादल। संवाद
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव के चलते रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बादल छाने से सुबह कोहरे से निजात मिली है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव बना रहेगा।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। जिससे जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। हवा का प्रवाह धीमा होने व दिन में धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार से आगामी दो दिन तक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


-
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। वातावरण में नमी बढऩे से कोहरा अगले कुछ दिनों तक परेशान कर सकता है। बारिश होने की बेहद कम संभावना है। फरवरी माह में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। हालांकि ज्यादातर कमजोर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed