फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Parliament of London will honour Martin Malik of Sonipat of Haryana

प्रतिभा: मार्टिन ने 8 साल की उम्र में बनाए 8 विश्व, 2 एशिया और 2 इंडिया रिकॉर्ड, लंदन की संसद में होंगे सम्मानित

Mon, 24 Jan 2022 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 08:26 PM IST
सार

सोनीपत के मार्टिन मलिक ने 3 मिनट में 1700 बार पंचिंग बैग पर पंच मारकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनको लंदन की संसद मार्च में सम्मानित करेगी। मार्टिन ने छोटी सी उम्र में किक बॉक्सिंग में विश्व स्तर पर नाम कमाया है।

विज्ञापन
Parliament of London will honour Martin Malik of Sonipat of Haryana
माता-पिता के साथ पदक दिखाते मार्टिन मलिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-23 के रहने वाले 8 साल के मार्टिन मलिक ने अपने माता-पिता को छोटी सी उम्र में गौरव के वो क्षण दिए हैं, जो अधिकतर युवा ताउम्र नहीं दे पाते। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मार्टिन ने 3 मिनट में पंचिंग बैग पर 1700 पंच कर विश्व रिकॉर्ड बनाया और किक बॉक्सिंग में इतिहास रच दिया।

विज्ञापन


मार्टिन ने 8 विश्व, 2 एशिया व 2 इंडिया रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि इनमें 6 विश्व रिकॉर्ड 12 जनवरी को एक ही दिन में अपने नाम किए हैं। किक बॉक्सिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले मार्टिन को अब लंदन की संसद में मार्च में सम्मानित किया जाएगा। जिससे माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन


सोनीपत के गांव बिधल हाल सेक्टर-23 निवासी मार्टिन मलिक ने यह साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ निश्चय से कठोर परिश्रम किया जाए तो हर मंजिल आसान हो जाती है। मार्च 2020 मेें जब लॉकडाउन लगा तो लोग घरों में कैद होकर रह गए थे। लोगों के रोजगार छूट गए थे। विषम परिस्थितियों में मार्टिन ने घर पर रहकर लॉकडाउन के समय का सदुपयोग किया और अपने पिता संजय मलिक के सहयोग व मार्गदर्शन से किक बॉक्सिंग का चैंपियन बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2021 में 8 साल 1 महीना 21 दिन की आयु में ही मार्टिन ने रसिया के पावेल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उसके बाद से उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करता चला गया। मार्टिन की उपलब्धि से खुश माता-पिता ने कहा कि मार्टिन को बेहतर कोचिंग मिले तो वह देश का नाम जरूर रोशन करेगा। 

रसिया के पावेल के नाम था 3 मिनट में 918 पंच का विश्व रिकॉर्ड

किक बॉक्सिंग में पंचिंग बैग पर 3 मिनट में 918 पंच करने का विश्व रिकॉर्ड रसिया के 27 वर्षीय पावेल के नाम था। मार्टिन ने 25 अक्टूबर 2021 को 3 मिनट में 1019 पंच पंचिंग बैग पर मारकर इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। मार्टिन की प्रतिभा से खुश होकर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी मार्टिन को डिनर पर बुलाया था और उसके साथ पंच की प्रैक्टिस भी की थी। नीरज चोपड़ा ने मार्टिन से कहा था कि वह इसी तरह खेलता रहे, वह उसके साथ है। आगे जाकर वह बहुत अच्छा कर सकता है।

सरकार भी ध्यान दे तो निखर सकती है प्रतिभा : पिता

मार्टिन के पिता संजय मलिक ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान वह मार्टिन को फिटनेस का अभ्यास कराते थे। उन्होंने देखा कि मार्टिन किक बॉक्सिंग अच्छी तरह कर रहा है। उसके बाद किक बॉक्सिंग शुरू करवाई। कड़ी मेहनत करते हुए मार्टिन एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। मार्टिन ने पहले 3 मिनट में 1019 पंचिंग बैग पर पंच का रिकॉर्ड बनाया। उसके बाद अब 12 जनवरी को 3 मिनट में ही 1700 पंच कर एक नया इतिहास रच दिया। जिसके बाद उसे लंदन की संसद मार्च में सम्मानित करेगी। 

संजय मलिक ने कहा कि दूसरे देश मार्टिन को सम्मान दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार का कोई मंत्री उसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा। हम चाहते हैं कि सरकार मार्टिन की तरफ भी ध्यान दे ताकि उसकी प्रतिभा मेें निखार आए और वह देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

मेरा सपना देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना 

मार्टिन मलिक ने कहा कि लॉकडाउन में पापा फिटनेस ट्रेनिंग कराते थे। इसी दौरान मैंने घर पर ही किक बॉक्सिंग शुरू की। पापा ने जब किस बॉक्सिंग करते देखा तो इसका अभ्यास कराना शुरू कर दिया। रसिया के पावेल के 3 मिनट में 918 पंच के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1019 पंच का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था, उसके बाद और बेहतर करने के लिए निरंतर अभ्यास करता रहा। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डिनर पर बुलाया था और कहा था कि वह अच्छा खेलता है। इसी तरह आगे बढ़ता रहे। मेरा सपना भी नीरज चोपड़ा की तरह ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed