{"_id":"670c656c92a78808da0879c6","slug":"parking-system-limited-to-papers-only-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126046-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पार्किंग की व्यवस्था कागजों तक ही सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पार्किंग की व्यवस्था कागजों तक ही सीमित
Mon, 14 Oct 2024 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर में अक्सर जाम लगा रहता है। पार्किंग के अभाव के चलते लोग मजबूरी में रोड के किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। यही नहीं प्रशासनिक स्तर पर कई बार पार्किंग के लिए जगह भी तलाशी गई, लेकिन पर्याप्त भूमि कहीं उपलब्ध नहीं हो सकी।
मुख्य बाजारों के आसपास मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की योजना आज भी कागजों तक सीमित है। जिला और निगम प्रशासन की ओर से अपने-अपने स्तर पर कदम उठाने के दावे किए गए, लेकिन योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई।
वर्ष 2016 में नगर निगम ने बस अड्डे की जमीन पर एक एकड़ में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का निर्णय लिया था। पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रोडवेज विभाग ने सरकार को भेजा था। इससे पहले जाट जोशी में बस पोर्ट (आधुनिक बस अड्डा) बनना है। इसके बाद ही नगर निगम को शहर के बस अड्डे की जमीन ट्रांसफर होनी है। जिस पर नगर निगम मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कर पाएगा।
विज्ञापन
अब तक जाट जोशी में बस अड्डे का निर्माण नहीं हो सका। बाद में सोनीपत में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जून 2018 में रोड शो के दौरान शहरवासियों की मांग पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने घोषणा की थी। इसके लिए नगर निगम ने कपड़ा मार्केट के पास सरकारी स्कूल की जमीन का चयन पार्किंग के लिए किया गया।
इसको लेकर धानक बस्ती के पास भवन का निर्माण कर स्कूल को नए भवन में शिफ्ट किया गया। जमीन खाली होने के बाद निगम प्रशासन ने मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू की तो वक्फ बोर्ड ने पत्र लिखकर उस जमीन को अपना बता दिया।
वक्फ बोर्ड ने इस पर कोई भी निर्माण करने से मना कर दिया था। इसके बाद मुख्यालय स्तर पर वक्फ बोर्ड ने जमीन को निगम प्रशासन को लीज पर दिया।
इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय ने पार्किंग निर्माण की स्वीकृति ही नहीं दी।