{"_id":"65f488efd8b8b3708105c702","slug":"park-will-be-built-in-the-bus-stand-complex-sonipat-news-c-197-1-snp1002-115381-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बस अड्डा परिसर में बनाया जाएगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बस अड्डा परिसर में बनाया जाएगा पार्क
Fri, 15 Mar 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की ओर से यात्रियों व रोडवेज कर्मियों की सुविधा के लिए गोहाना बस अड्डा परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद पहले रोडवेज से एनओसी की मांगेगी ताकि रोडवेज की खाली पड़ी जगह पर पार्क का निर्माण किया जा सके। एनओसी मिलने मिलने के बाद पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गोहाना के सुंदरीकरण को लेकर शहर में पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। योजना के तहत गोहाना के बस अड्डा में भी खाली पड़ी जगह पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार कई बार शहरवासी खाली पड़ी जगह पर कूडा़ डाल देते हैं। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए खाली पड़ी जगह पर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। रोडवेज से एनओसी मिलने के बाद पार्क के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
गोहाना के बस अड्डा में रोजाना तीन से चार हजार यात्री आवागमन करते हैं। इन लोगों को कई बार घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। यदि रोडवेज परिसर में पार्क होगा तो यात्रियों को सुविधा होगी और वह गर्मी व सर्दी में पार्क का लाभ उठा सकेंगे। इससे बस अड्डा की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
वर्जन
नगर परिषद की तरफ से गोहाना के बस अड्डा में पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नप की तरफ से रोडवेज के पास एनओसी की मांग की जाएगी। जिसके बाद पार्क के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना