फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Parents protested against the arbitrariness of private schools, DEO ordered investigation

Sonipat News: निजी स्कूलों की मनमानी से खफा अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, डीईओ ने दिए जांच के आदेश

Wed, 10 Apr 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Parents protested against the arbitrariness of private schools, DEO ordered investigation
सोनीपत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक।
सोनीपत। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों की मनमानी से खफा अभिभावक मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए। जहां छात्र अभिभावक संघ की अध्यक्ष प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया से मिलकर अपनी शिकायत सौंपते हुए मनमानी करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

छात्र अभिभावक संघ की अध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने बताया कि आरटीई के तहत कई निजी स्कूल दाखिले के लिए आवेदन जमा करने से ही इंकार कर देते हैं। अभिभावक आवेदन फार्म लेकर निजी स्कूल से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बीच चक्कर लगाते रहते हैं। निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारी भी गंभीर नहीं हैं। यही कारण है कि स्कूल संचालक नियमों की अवहेलना करते हुए पात्र बच्चों को दाखिला देने से इंकार कर देते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत डीईओ को देकर जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

डीईओ ने दिए जांच के आदेश
डीईओ नवीन गुलिया ने कार्यालय पहुंचे अभिभावकों को एक-एक कर बुलाकर उनकी शिकायत सुनीं और तुरंत समाधान के आदेश दिए। उन्होंने बीईओ सोनीपत व बीईओ राई को निर्देश दिए कि आरटीई के तहत आवेदन लेने से इंकार करने वाले विद्यालयों की सूची तैयार करें। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि यदि आपका बच्चा पात्र है और निर्धारित शर्तों को पूरा करता है तो उन्हें दाखिला दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाई जाएगी जिलास्तरीय कमेटी
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगवाने, आरटीई के तहत दाखिला नहीं देने जैसे मामलों को लेकर जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी स्कूलों में जाकर ऐसे मामलों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed