फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Parents are true guides in man's life: Dr. Manibhadra

माता-पिता मनुष्य के जीवन में सच्चे मार्गदर्शक : डॉ. मणिभद्र

Mon, 11 Nov 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Nov 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Parents are true guides in man's life: Dr. Manibhadra
फोटो 09- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित श्रीएसएस जैन सभा जैन स्थानक में चातुर्मास पर आयोजित वरिष्ठ न
सोनीपत। मानव मिलन के संस्थापक एवं नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य को माता से जिंदगी मिली तो पिता से पहचान मिली है। यह वाक्य न केवल माता-पिता के प्रति सम्मान व कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि यह भी सिखाता है कि जीवन में सच्चे मार्गदर्शक कौन हैं। माता-पिता का जीवन में योगदान अमूल्य है। इनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन हमें हर कदम पर सही दिशा दिखाता है। हमें इनकी कीमत समझकर आदर करना चाहिए। डॉ. मणिभद्र महाराज सेक्टर-15 स्थित श्रीएसएस जैन सभा जैन स्थानक में चातुर्मास पर आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं माता-पिता पूजन समारोह में प्रवचन कर रहे थे। समारोह का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन संस्था की ओर से किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन सहित भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल से भी श्रद्धालु आए। कार्यक्रम में बच्चों ने बुजुर्ग माता-पिता का पूजन कर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed