फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paralympian Amit Saroha wins ticket for Asian and World Championships with best throw at Open National Para Athletics Championships

पैरालंपियन अमित सरोहा ने ओपन नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कटाया एशियन व वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टिकट

Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Paralympian Amit Saroha wins ticket for Asian and World Championships with best throw at Open National Para Athletics Championships
अमित सरोहा। - फोटो : Sonipat
गांव बैंयापुर के पैरालंपियन अमित सरोहा ने बंगलूरू में आयोजित हो रही चौथी इंडियन ओपन नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने करिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। अमित ने 30.82 मीटर क्लब थ्रो करते हुए पदक जीता। स्वर्ण पदक के साथ ही अमित ने अगले साल होने वाले एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अमित एक साल से भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) सोनीपत में अभ्यास कर रहे थे। एक साल से बड़ी प्रतियोगिता से दूर रहे अमित ने सोने के साथ वापसी की है। वहीं अमित की शिष्या हिसार की एकता भ्याण ने भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

बंगलूरू के कस्तूरबा रोड स्थित श्री कांटेरावा स्टेडियम में 17 से 20 अगस्त तक हो रहे पांचवें इंडियन ओपन नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 में गांव बैंयापुर के अमित सरोहा न एफ-51 श्रेणी में 30.82 मीटर क्लब थ्रो कर सोना जीता। प्रदेश के देवाशीष सचिन ने रजत पदक जीता है। 30.82 मीटर क्लब थ्रो अमित के करिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2017 में लंदन में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में 30.27 मीटर थ्रो लगाकर रजत जीता था। अमित ने अगले साल होने वाले पैरा एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

एक साल के कड़े अभ्यास ने दिलाई सफलता
अमित सरोहा ने बताया कि जापान के टोक्यो पैरा ओलंपिक के बाद एक साल से वह साई सोनीपत में कड़ा अभ्यास कर रहे थे। नेशनल प्रतियोगिता में अपने करिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना सुखद अहसास है। उन्होंने कहा कि हर प्रतिभागी को उसका अच्छा प्रदर्शन भविष्य में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा देता है। वह एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर देश के लिए पदक लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके हैं 40 पदक
भीम व अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अमित सरोहा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर अन्य को प्रेरित करते रहे हैं। वह अब तक 21 अंतरराष्ट्रीय और 19 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वह चुनाव आयोग के स्टेट ऑइकन हैं। वर्ष 2007 में एक सड़क दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से अमित व्हीलचेयर पर आ गए थे। वर्ष 2009 में उन्होंने पैरा ओलंपिक के लिए खुद को तैयार किया। अमित सरोहा को वर्ष 2013 में अर्जुन और वर्ष 2014 में भीम अवॉर्ड दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed