फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panipat officials should take measures to control pollution: Singh

पानीपत के अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण का करें उपाय : सिंह

Thu, 21 May 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Panipat officials should take measures to control pollution: Singh
फोटो: सोनीपत में ड्रेन के निरीक्षण करने के दौरान किसानों की समस्याएं जाते प्रदूषण नियंत्रण बोर्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को यमुना एक्शन प्लान के तहत ड्रेन नंबर-6 का निरीक्षण कर प्रदूषण की स्थिति का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वे ड्रेन नंबर-6 के प्रवेश बिंदु गांव भोरा रसूलपुर पहुंच कर प्रदूषण की समीक्षा की।
उन्होंने पानीपत के संबंधित अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह गांव भोगीपुर जाकर सीईटीपी बड़ी का कॉमन आउटलेट ड्रेन में डिस्चार्ज देखा। इस दौरान उन्होंने एचएसआईआईडीसी के विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि सीईटीपी से छोड़े जा रहे पानी की गुणवत्ता का नियमित निरक्षण करें।
विज्ञापन

उन्होंने ड्रेन नंबर-6 और डीडी-8 के कॉमन साइफन प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष को ड्रेन नंबर-6 को कवर करने से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली की ओर से आने वाले अत्यधिक प्रदूषण भार वाले बांकनेर ड्रेन के ड्रेन नंबर-6 में मिलने वाले बिंदु का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली-नरेला बॉर्डर स्थित ड्रेन नंबर-6 के अंतिम निकास बिंदु का भी दौरा किया।
उन्होंने यमुना एक्शन प्लान के क्रियान्वयन से जुड़े सभी संबंधित विभागों के जिलास्तरीय विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे ड्रेन नंबर-6 पर बिना उपचारित पानी के डिस्चार्ज प्वाइंट को टैप करें।

इस दौरान मुख्य न्यायिक अधिकारी प्रचेता सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, एसईई कुलदीप सिंह, सिंचाई विभाग एसई मनजीत हुड्डा व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ अजय सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed