{"_id":"673e52c79b59941c530c4806","slug":"panchsheel-colony-person-dies-of-fever-13-people-found-dengue-infected-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128031-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पंचशील कॉलोनी के व्यक्ति की बुखार से मौत, 13 लोग डेंगू संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पंचशील कॉलोनी के व्यक्ति की बुखार से मौत, 13 लोग डेंगू संक्रमित मिले
Thu, 21 Nov 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत की एक कॉलोनी में मरीज के रक्त के नमूने लेते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स्वास्थ्य व
सोनीपत। पंचशील कॉलोनी के एक व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। बुखार के चलते उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने शव नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। वहीं, जिले में डेंगू के मामले लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को डेंगू के 13 नए संक्रमित मिले हैं।
डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा जिले में 435 पहुंच गया है। डेंगू नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार घर-घर सर्वे किया जा रहा है। बुखार के मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। पंचशील काॅलोनी निवासी राजू सिंह (45) को बुखार आया था। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने राजू सिंह के शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि परिजनों से मृतक के इलाज की रिपोर्ट ली जाएगी। टीम को मृतक के घर पर जांच करने के लिए भेजा जाएगा।
इन स्थानों पर मिले डेंगू संक्रमित
जिला नागरिक अस्पताल की डेंगू लैब से मिली रिपोर्ट में 13 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें वेस्ट रामनगर व बीसवां मील में दो-दो, गढ़मिर्कपुर, पटेल नगर, दहिया कॉलोनी, फाजिलपुर, सेरसा, देव नगर, शेखपुरा, राजीव नगर, मुरथल में एक-एक डेंगू संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
पंचशील कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति की बुखार से मौत होने की जानकारी मिली है। जल्द टीम को उनके घर भेजकर परिजनों से निजी अस्पताल में कराए गए इलाज के रिपोर्ट मांगी जाएगी। रिपोर्ट जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को 13 लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। लोगों से डेंगू से बचाव के लिए एहतियात बरतने को कहा है।
- डॉ. आशा सराहवत, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर निगम, सोनीपत