{"_id":"233c499462bc74a7ded42c6a433c6e25","slug":"panchayat-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिछड़ाना की नई पंचायत व बीडीपीओ में विकास कार्यो को लेकर ठनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिछड़ाना की नई पंचायत व बीडीपीओ में विकास कार्यो को लेकर ठनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिछड़ाना गांव में शपथ लेने से पहले ही नई पंचायत और बीडीपीओ के बीच गांव में चल रहे मौजूदा विकास कार्यों को लेकर ठन गई है। सरपंच का आरोप है कि शपथ लेने के बाद वे अपने तरीके से चारदीवारी कराएंगे, लेकिन बीडीपीओ न केवल जल्दबाजी कर रहे हैं, बल्कि सस्पेंड कराने की धमकी भी दे रहे हैं। दूसरी तरफ बीडीपीओ ने धमकी देने के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
सरपंच संदीप उर्फ भगत सिंह का कहना है कि छिछड़ाना गांव में 4 महीने पहले ही कब्रिस्तान की बनवाई गई चारदीवारी गिर चुकी है। वहीं जोहड़ भरने के लिए लाखों रुपये के खर्च से बनी पाइप लाइन काम नहीं कर रही है। नई पंचायत चाहती है कि उसके शपथ ग्रहण तक ठेकेदार और बीडीपीओ इंतजार करें, पहले गलत हुए काम सुधारे जाएं, लेकिन अधिकारी जबरदस्ती काम कराने पर उतारू हैं। इसी को लेकर बीडीपीओ शपथ होने से पहले ही नए सरपंच को सस्पेंड कराने तक की धमकियां दे रहे हैं। सरपंच संदीप उर्फ भगत सिंह का कहना है कि वह दो दिन पहले एसडीएम धर्मेंद्र सिंह से मिले थे और उनको बीडीपीओ की फोन कॉल की रिकार्डिंग सुनवाई थी। सरपंच के साथ आये पंचों ने दो टूक कहा कि अगर बीडीपीओ की मनमानी जारी रही, तब सोमवार को शपथ लेते ही पूरी पंचायत त्यागपत्र दे देगी।
बीडीपीओ का इंकार, बोले सरकारी काम नियमों के तहत होगा
मुंडलाना खंड के बीडीपीओ खजान सिंह ने कहा कि गांव के तालाब की रिटेनिंग वॉल के लिए 10 लाख रुपये सरकार की ओर से आए हैं। जिस पर वॉल के लिए विभाग ने मिस्त्री और मजदूरों को भेज दिया था, लेकिन सरपंच का कहना है कि वह अपने तरीके से तालाब पर पैसा लगवाएगा। बीडीपीओ ने कहा कि यह सरकार का पैसा और नियमों के तहत ही लगाया जा रहा है। उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।