{"_id":"985da27b88cf6a9cacb66bdc21e44abf","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के परमेश्वर बने पढ़े-लिखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के परमेश्वर बने पढ़े-लिखे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के प्रथम चरण में सोनीपत में तीन खंडों में हुए चुनावों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीनों खंडों का कुल मत प्रतिशत 74.8 प्रतिशत रहा। तीनों खंडों के तहत कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख, 64 हजार, 143 थी, जिनमें से 1 लाख, 97 हजार, 517 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत पांचवें चुनावों के प्रथम चरण में मुंडलाना, खरखौदा और सोनीपत खंड में क्रमश: 34, 45 और 43 ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए। ई-डैशबोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मुंडलाना खंड में 80,819 मतदाताओं के लिए 135 बूथ बनाए गए, जिनमें 65,358 मतदाताओं ने वोट डाले। मुंडलाना खंड में 80.9 प्रतिशत मतदान हुआ। खरखौदा खंड में मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक रही। इनका आंकड़ा 1 लाख, 1986 है। इनके लिए खरखौदा में 196 बूथ बनाए गए थे। जिनमें 69 हजार, 567 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया और मत प्रतिशत 68.2 रहा। सोनीपत खंड की बात करें तो यहां 81 हजार, 338 मतदाता हैं, जिनके लिए 140 बूथ स्थापित किये गये। इन बूथों पर 62 हजार, 592 मतदाताओं ने मत डाले और मतदान 77.0 प्रतिशत रहा।
27 साल के बीए पास रामनिवास बने सरपंच
खरखौदा। खंड के गांव पीपली में ग्रामीणों को जल्द पीने का नहरी पानी मिलेगा। रविवार को ग्रामीणों ने बीए द्वितीय वर्ष पास 27 वर्षीय रामनिवास को गांव की सरपंची सौंपी है। प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करने वाले रामनिवास ने अरुण कुमार को चुनाव में शिकस्त दी। देर शाम रामनिवास ने ग्रामीणों को भोज भी दिया। साथ में कहा कि उनका सबसे पहला काम गांव के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना है। इसके लिए पाइप दबाकर नहर से पानी लाया जाएगा। क्योंकि गांव में भूमिगत पानी बेहद खराब है।
देर रात तक घोषित हुए परिणाम, खंदराई पर रहा संशय
पंचायत चुनाव में जिला प्रशासन समय पर परिणाम घोषित नहीं कर सका। रात 11 बजे तक मुंडलाना व खरखौदा ब्लाक की गैर आधिकारिक तौर पर विजेता सरपंचों की ऑन लाइन जारी की गई, जबकि सोनीपत ब्लाक के विजेताओं की सूची में एक भी सरपंच का नाम नहीं डाला गया। वहीं, ब्लाक समिति व जिला परिषद की गणना 28 जनवरी को होगी। वहीं, मुंडलाना ब्लाक के गांव खंदराई में देर रात एक बार तो सरपंच के उम्मीदवार पंवार सिंह को 2 वोटों से विजयी बताया गया। हालांकि बाद में फिर गांव में पंचायत हुई। देर रात तक परिणाम को लेकर संशय बना हुआ था।
विज्ञापन
अब 17 जनवरी को गोहाना व कथूरा ब्लाक में घमासान
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 17 जनवरी को जिले के गोहाना व कथूरा ब्लाक में वोटिंग होगी। जबकि तीसरे एवं अंतिम चरण में 24 जनवरी को राई, मुरथल व गन्नौर ब्लाक में वोट डाले जाएंगे।
10वीं पास चौधरियों का दबदबा
रविवार को देर रात तक जो रिजल्ट सामने आए हैं, उनसे स्पष्ट हो गया कि अधिकतर गांवों में पढ़ी लिखी सरकार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता तक ही सीमित है। जो महिलाएं सरपंच बनी है, वे अधिकतर 8वीं पास हैं। इसी तरह जिन गांवों में पुरुष सरपंच बनें हैं, वे अधिकतर 10वीं पास ही है। कुछ ही गांवों में न्यूनतम शिक्षा से अधिक शिक्षित प्रत्याशी सरपंच बन पाए हैं।