फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   panchayat chunav

आज मिलेंगे 120 सरपंच और 383 पंच

Sun, 10 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 10 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
प्रदेश सरकार की ओर से पारित पंचायती राज संशोधित अधिनियम के तहत अब अब पढ़ी लिखी गांव की सरकार होगी। जिले के सोनीपत, मुंडलाना और खरखौदा खंड के गांवों की सरकार का फैसला भी रविवार को आ जाएगा। तीनों खंडों में 120 सरपंच पदों के लिए 539 प्रत्याशी हैं, वहीं 383 पंच पदों के लिए 1205 प्रत्याशी मैदान में है। इन सभी की किस्मत का फैसला रविवार शाम मतदान के उपरांत ही हो जाएगा। दूसरी ओर, जिला परिषद के 9 वार्ड और ब्लॉक समिति के 70 पदों के लिए भी मतदान होने हैं, हालांकि इनकी वोटों की गिनती 28 जनवरी को होगी। जिला परिषद के 9 वार्डों में 51 प्रत्याशी और पंचायत समिति में 243 प्रत्याशी के लिए वोट डाले जाने है। चुनावों के लिए खंड स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी तो लगा ही दी गई थी, शनिवार को सभी कर्मचारियों को चुनाव सामग्री भी दे दी गई। देर शाम तक पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ की ओर रवाना हो चुकी थी। रविवार को सुबह 7.30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। इस बार चुनावों में जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए पहली बार ईवीएम का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


471 बूथ पर ढाई लाख से अधिक करेंगे मतदान
जिले के तीनों खंडों में चुनाव के लिए 471 बूथ बनाए गए हैं। प्रथम चरण में जिले के 122 गांवों में चुनाव होंगे। इन चुनावों के लिए तीनों खंड के कुल 2 लाख 63 हजार 854 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में खरखौदा में 55,946 पुरुष, 46,040 महिलाएं, मुंडलाना में 44,933 पुरुष, 35,776 महिलाएं और सोनीपत में 44,521 पुरुष, 36,638 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

खंड        ग्राम पंचायतें        बूथ        वोटर
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा        45        196        1,01,986
मुंडलाना         34        135        80,709
सोनीपत        43        140        81,159

एक ही बार में डाले जाएंगे 4 वोट
अगर आप वोट डालने जा रहे हैं तो ध्यान रखिए की एक ही बार में आपको चार बार मत का प्रयोग करना होगा। दो बार तो आपको बैलेट पेपर का इस्तेमाल करना होगा, जबकि दो बार ही ईवीएम मशीन में बटन दबाना होगा। सरपंच और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए आपको ईवीएम का इस्तेमाल करना होगा। वहीं पंच और ब्लॉक समिति के सदस्यों का चुनाव बैलेट पेपर के जरिए ही होगा।

2,355 कर्मचारियों को बांटी चुनाव सामग्री
शनिवार को तीनों खंडों में पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री बांटी गई। सोनीपत में यह कार्य शंभुदयाल मॉडर्न स्कूल में किया गया। मुंडलाना में यह कार्य आर्य कन्या स्कूल और खरखौदा में कन्या महाविद्यालय में किया गया। इस दौरान तीनों खंडों में कुल 2,355 कर्मचारियों को चुनाव सामग्री बांटी गई है। चुनाव सामग्री बांटे जाने से पूर्व सभी कर्मचारियों की अंतिम रिहर्सल भी करवाई गई। विस्तृत जानकारी दें तो खरखौदा ब्लॉक में 430 मतपेटी और 432 ईवीएम दी गई हैं। इसी तरह से मुंडलाना में 300 मतपेटी और 297 ईवीएम दी गई। वहीं सोनीपत खंड के लिए 310 मतपेटी और 308 ईवीएम दी गई हैं। वहीं पांच फीसदी कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।

2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी
विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर 2 हजार से अधिक पुलिस कर्मी ड्यूटी देंगे। शनिवार को फोर्स रिलीज करते हुए चुनावों के लिए 1400 जवान, 300 एनजीओ (एएसआई से इंस्पेक्टर तक का रैंक), 520 के होमगार्ड जवान की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के 7 डीएसपी भी चुनावी कार्य में ड्यूटी देंगे।


दोपहर बाद निकाला फ्लैग मार्च
सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रह जाए, इसीलिए पुलिस प्रशासन ने शनिवार को दोपहर बाद फ्लैग मार्च भी निकाला। एसपी समेत सभी डीएसपी और एरिया के थाना प्रभारियों ने तीनों खंडों के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान कई जगहों पर जायजा भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed